UPPSC PCS Prelims Result: यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित; 29 जून से होगी मुख्य परीक्षा, जल्द जारी होगा विस्तृत शेड्यूल

यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा 29 जून से शुरू होगी, जिसका विस्तृत शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। सफल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) प्रारंभिक परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 15,066 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है और अब वे मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। 

एजुकेशन: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) प्रारंभिक परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 15,066 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है और अब वे मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। UPPSC द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, PCS मुख्य परीक्षा 29 जून 2025 से आयोजित की जाएगी। हालांकि, यह तिथि अस्थायी है और इसमें बदलाव संभव है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत अधिसूचना जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी की जाएगी।

यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2024 की प्रमुख जानकारियां

UPPSC PCS Prelims Result: यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित; 29 जून से होगी मुख्य परीक्षा, जल्द जारी होगा विस्तृत शेड्यूल

* प्रीलिम्स परीक्षा तिथि: 22 दिसंबर 2024
* परीक्षा केंद्र: उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में
* परीक्षा की पालियां
पहली पाली: सुबह 9:30 से 11:30 बजे
दूसरी पाली: दोपहर 2:30 से 4:30 बजे
* रिजल्ट जारी करने की तिथि: 1 मार्च 2025
* कुल चयनित उम्मीदवार: 15,066
* मुख्य परीक्षा संभावित तिथि: 29 जून 2025 से

मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिसके लिए आयोग अलग से नोटिफिकेशन जारी करेगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा के बाद अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद ही कट-ऑफ और प्राप्तांक की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। सूचना का अधिकार (RTI) के तहत इस संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

कैसे देखें अपना रिजल्ट?

UPPSC PCS Prelims Result: यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित; 29 जून से होगी मुख्य परीक्षा, जल्द जारी होगा विस्तृत शेड्यूल

* UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
* होमपेज पर "What's New" सेक्शन में UPPSC PCS Prelims Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
* एक नया पेज खुलेगा, जहां पीडीएफ फाइल में चयनित उम्मीदवारों की सूची उपलब्ध होगी।
* अपना रोल नंबर खोजें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
* भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें।
* अभ्यर्थियों के लिए क्या करें अगला कदम?

मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करने की सलाह दी जाती हैं। 

Leave a comment