UPSC ने Combined Medical Services (CMS) Exam 2026 की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 2 अगस्त 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1358 मेडिकल पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
New Delhi: संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC CMS Exam 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों पर कुल 1358 उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। आयोग जल्द ही एडमिट कार्ड UPSC Official Website जारी करने की तारीख भी घोषित कर सकता है।
दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
UPSC की ओर से Combined Medical Services परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी।

लिखित परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे और दोनों पेपर 250-250 अंकों के होंगे। प्रत्येक पेपर की अवधि दो घंटे तय की गई है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे 100 अंकों के इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
विभिन्न मेडिकल पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1358 पदों को भरा जाएगा। इनमें सबसे अधिक 864 पद मेडिकल ऑफिसर के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा असिस्टेंट डिवीजन मेडिकल ऑफिसर के 450 पदों पर नियुक्तियां होंगी।
वहीं जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के 14 पद और दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल के तहत जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के 30 पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
तैयारी के लिए उम्मीदवारों के पास सीमित समय
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए लगभग दो महीने का समय बचा है। ऐसे में उम्मीदवारों को नियमित स्टडी प्लान के साथ तैयारी करने की सलाह दी गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट हल करने से परीक्षा पैटर्न समझने में मदद मिलती है। साथ ही नियमित रीविजन और शॉर्ट नोट्स तैयार करने से अंतिम समय में तैयारी बेहतर हो सकती है।








