UPSC ने लॉ ऑफिसर, स्पेशलिस्ट ग्रेड II, असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसल और जूनियर टेक्निकल ऑफिसर के 13 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग ने लॉ ऑफिसर, स्पेशलिस्ट ग्रेड II, असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसल और जूनियर टेक्निकल ऑफिसर के कुल 13 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। पात्र उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए पद के अनुसार शैक्षिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा निर्धारित की गई है।
UPSC में 13 पदों पर भर्ती, अलग-अलग योग्यता निर्धारित
इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता और अनुभव मांगा गया है। उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से साइंस, इंजीनियरिंग या लॉ में डिग्री होनी चाहिए। जूनियर टेक्निकल ऑफिसर के पद के लिए शुगर टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा समेत निर्धारित योग्यता और संबंधित अनुभव जरूरी है।

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षिक योग्यता, अनुभव और निर्धारित आयु सीमा की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लेनी चाहिए।
ऐसे करें UPSC Recruitment 2026 के लिए आवेदन
UPSC की इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर Create Account विकल्प पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी और OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
OTR पूरा होने के बाद उम्मीदवार अन्य आवश्यक विवरण भरकर आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ा सकते हैं। इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क, यदि लागू हो, ऑनलाइन जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क
इस भर्ती में SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। इन श्रेणियों के अलावा अन्य उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।
चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर
उम्मीदवारों का चयन आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उम्मीदवारों को Recruitment Test में भी शामिल होना पड़ सकता है।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 13 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें लॉ ऑफिसर के 3 पद, स्पेशलिस्ट ग्रेड II (जूनियर स्केल) कॉर्डियोलॉजी का 1 पद, असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसल (ग्रेड IV ऑफ इंडियन लीगल सर्विस) के 8 पद और जूनियर टेक्निकल ऑफिसर (शुगर टेक्नोलॉजी) का 1 पद शामिल है।











