Vijay-Rashmika Wedding: सामने आया प्रीमियम इन्विटेशन बॉक्स, जानें इसमें क्या है खास

विजय और रश्मिका मंडन्ना की शादी का प्रीमियम इन्विटेशन बॉक्स सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जानिए इस खास इन्विटेशन में क्या है शामिल, डिजाइन और शाही अंदाज की

बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर हो रही है। लंबे समय से अफवाहें और अपडेट्स सोशल मीडिया पर आ रही थीं, लेकिन अब उनकी शादी के इन्विटेशन बॉक्स का वीडियो सामने आने के बाद फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें इन दिनों बी-टाउन में हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। खबरों के अनुसार, उनकी शादी में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। हाल ही में विजय देवरकोंडा के सजे हुए घर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं, उनकी शादी के वेडिंग कार्ड की झलक भी सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है। 

अब इस वेडिंग इन्विटेशन से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। दोनों ने अपने मेहमानों को एक बॉक्स में वेडिंग इन्विटेशन भेजा है, और इस बॉक्स का वीडियो सामने आया है, जिसमें यह भी दिख रहा है कि बॉक्स के अंदर क्या-क्या गिफ्ट्स रखे गए हैं।

इन्विटेशन बॉक्स में क्या है खास

शादी के इन्विटेशन को पारंपरिक कार्डों से हटकर एक प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स के रूप में भेजा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में इस बॉक्स के अंदर शामिल चीजें साफ देखी जा सकती हैं। सबसे खास है “नेशनल क्रश” परफ्यूम, जो रश्मिका मंदाना के मशहूर टाइटल और उनके हाल ही में लॉन्च किए गए परफ्यूम ब्रांड से प्रेरित है।

इसके अलावा हैंड क्रीम और फुट क्रीम भी शामिल हैं, जो मेहमानों को व्यक्तिगत टच देने के लिए रखी गई हैं। बॉक्स में विजय देवरकोंडा के कपड़ों के ब्रांड से जुड़ी रॉडी टी-शर्ट भी शामिल है, जिससे उनका पर्सनल टच दिखाई देता है। मिठास और स्वाद के लिए इसमें काजू और मिठाई का डिब्बा भी रखा गया है। इस तरह का इन्विटेशन फैंस और मीडिया के लिए एक नया ट्रेंड बन गया है, जहां सिर्फ कार्ड ही नहीं बल्कि मेहमानों को एक अनुभव भी दिया जाता है।

शादी की तारीख और रिसेप्शन

पिछले हफ्ते शादी का इन्विटेशन कार्ड भी वायरल हुआ था, जिससे यह जानकारी मिली थी कि विजय और रश्मिका 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं कार्ड में 4 मार्च 2026 को रिसेप्शन की जानकारी भी दी गई थी। खबरों के मुताबिक, रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। 

हालांकि, दोनों ने मीडिया से दूरी बनाते हुए प्राइवेट समारोह आयोजित करने की इच्छा जताई है। इस समारोह में नो मोबाइल फोन पॉलिसी लागू की गई है, यानी कोई भी अतिथि शादी या रिसेप्शन में मोबाइल फोन लेकर नहीं आ सकेगा। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि विजय और रश्मिका अपने मीडिया मित्रों के लिए विशेष लंच का आयोजन कर सकते हैं। हालांकि, इस बारे में कपल या उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मुलाकात साल 2018 में फिल्म “गीता गोविंदम” की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती गहरी हुई और फिर प्यार में बदल गई। अब यह कपल शादी के बंधन में बंधकर अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से मान्यता देने जा रहा है।

Leave a comment