Vikasnagar News: जौनसार बावर में लकड़ी से बने मकान में लगी भयंकर आग, दो लोगों की भयानक मौत

उत्तराखंड हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, गुजरात हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, गुड़गांव हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

बगीचे में बागवान की लकड़ी से बनाया गया दो मंजिला छपर में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की जलकर भयानक मौत हो गई।

विकासनगर: जौनसार बावर के सीमांत त्यूणी तहसील के सुदूरवर्तीय डिरनाड़ गांव के पास बने एक बगीचे में बागवान की लकड़ी से दो मंजिला छपर बनाया गया है, जिसमे गुरुवार (४ अप्रेल) अचानक भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की उसकी चपेट में आने से दो लोग खुद को बचा नहीं पाए और भयानक मौत के शिकार ही गए। बगीचे में काम करने वाला चौकीदार और उसके एक दोस्त की आग में जलने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

खाना बनाने के दौरान लगी आग

अधिकारी ने Subkuz.com को बताया कि जौनसार बावर में डिरनाड़ बस्ती क्षेत्र से 710 मीटर दूर कथियान के रहने वाले राजू खत्री का बगीचा है। बगीचे की चौकीदारी करने के लिए राजू खत्री ने गणेश कुमार नाम के व्यक्ति को चौकीदारी के काम पर रखा था। बताया गया है कि बुधवार रात को चौकीदार गणेश कुमार के साथ उसका एक दोस्त मोहनलाल सैनी भी छपर में ठहरा हुआ था।

बताया कि दोनों मकान में खाना बना रहे थे, उसी दौरान लकड़ी से बनाया गया मकान के रसोईघर में सुलगती आग की चिंगारी के कारण पूरा मकान ही आग की चपेट में आकर आग का गोला बन गया। लकड़ी से बनाया गया मकान में इतनी भयंकर आग लग गई की इसकी चपेट में आने से चौकीदार और उसके साथ वाले दोस्त की भी जलकर मौत हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घटना की तहकीकात कर रही है।

Leave a comment