Vishal Dadlani Accident: हादसे का शिकार हुए म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी, शो पोस्टपोन कर पहुंचे अस्पताल

मशहूर म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी हालत को देखते हुए शो को पोस्टपोन किया गया। जानें उनकी सेहत का अपडेट, विशाल ददलानी

मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में वह पुणे में एक कॉन्सर्ट करने वाले थे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही एक एक्सीडेंट का शिकार हो गए। इस दुर्घटना की वजह से वह इवेंट में शामिल नहीं हो सके।

एंटरटेनमेंट: मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी के फैंस के लिए यह खबर थोड़ी परेशान करने वाली हो सकती है। विशाल हाल ही में पुणे में एक इवेंट करने वाले थे, लेकिन एक्सीडेंट होने के कारण यह इवेंट कैंसल करना पड़ा। इस बात की जानकारी खुद विशाल ददलानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। उन्होंने बताया कि वह एक दुर्घटना का शिकार हो गए हैं, जिस वजह से इवेंट में शामिल नहीं हो सके। हालांकि, उन्होंने फैंस को चिंता न करने की सलाह दी और जल्द ही वापसी का वादा किया। विशाल के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

विशाल ददलानी का हुआ एक्सीडेंट

Vishal Dadlani Accident: हादसे का शिकार हुए म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी, शो पोस्टपोन कर पहुंचे अस्पताल

विशाल ददलानी के एक्सीडेंट को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे। फिलहाल, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जहां तक कॉन्सर्ट की बात है, तो इवेंट फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया है, लेकिन नई डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फैंस भी विशाल ददलानी के हेल्थ अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इस कॉन्सर्ट में विशाल के साथ शेखर भी परफॉर्म करने वाले थे। विशाल-शेखर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट म्यूजिक कंपोजर जोड़ी में से एक मानी जाती है। उन्होंने "इश्क सूफियाना", "बेबी को बेस पसंद है", "दिल धड़कने दो", "घुंघरू" जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं। फैंस को अब उनके जल्दी ठीक होने और नई कॉन्सर्ट डेट का इंतजार हैं।

विशाल ददलानी ने लिखा -"जल्द ही मैं वापस आ जाऊंगा"

Vishal Dadlani Accident: हादसे का शिकार हुए म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी, शो पोस्टपोन कर पहुंचे अस्पताल

विशाल ददलानी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने एक्सीडेंट और पुणे कॉन्सर्ट की नई डेट में बदलाव को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने लिखा, "मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था। जल्द ही मैं वापस आ जाऊंगा, मैं आप सभी को अपडेट देता रहूंगा।" यह कॉन्सर्ट 2 मार्च 2025 को होने वाला था, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। अर्बन शोज द्वारा ऑर्गनाइज किए गए इस इवेंट के बारे में ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी किया गया है, जिसमें कहा गया कि विशाल ददलानी के एक्सीडेंट के चलते शो को पोस्टपोन करना पड़ा हैं।

सिंगर ने यह भी बताया कि जिन लोगों ने इस कॉन्सर्ट के टिकट खरीदे थे, उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा। हालांकि, नई डेट को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आई है। फिलहाल, विशाल का इलाज जारी है, और फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Leave a comment