Vivo T5 Pro 5G की कीमत और फीचर्स लॉन्च से पहले सामने आने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 30,000 से 36,999 रुपये के बीच आ सकता है और Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, 120fps गेमिंग और एडवांस कूलिंग सिस्टम जैसे फीचर्स के साथ आएगा।
Vivo T5 Pro 5G Price and Specs: Vivo का अपकमिंग स्मार्टफोन T5 Pro 5G भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है, जिसे मिड-प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कीमत 30,000 रुपये से शुरू होकर करीब 36,999 रुपये तक जा सकती है। फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, हाई-एंड गेमिंग सपोर्ट और वेपर चैंबर कूलिंग जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। कंपनी का लक्ष्य यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस, स्मूद गेमिंग और पावरफुल एक्सपीरियंस देना है।
कीमत का संकेत, किस रेंज में आएगा फोन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo T5 Pro 5G की कीमत भारत में करीब 30,000 रुपये से शुरू हो सकती है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। सटीक जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएगी, लेकिन मौजूदा संकेत इसे वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस की ओर इशारा करते हैं।

दमदार चिपसेट और गेमिंग पर फोकस
Vivo T5 Pro 5G में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा, जो परफॉर्मेंस के मामले में बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। कंपनी के अनुसार, इस फोन ने AnTuTu पर 11.8 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है।
गेमिंग के लिए यह डिवाइस 120fps तक सपोर्ट देगा और BGMI व Call of Duty Mobile जैसे गेम्स पर स्मूद एक्सपीरियंस देने का दावा किया गया है। इसके साथ गेम ऑप्टिमाइजेशन फीचर्स भी मिलेंगे, जो नोटिफिकेशन ब्लॉक और कॉल मैनेजमेंट को आसान बनाएंगे।
कूलिंग सिस्टम और स्टोरेज में भी अपग्रेड
फोन में 7,000 sq mm का बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा, जो डिवाइस को ओवरहीटिंग से बचाने में मदद करेगा। कंपनी का दावा है कि यह CPU तापमान को 15 डिग्री तक कम कर सकता है।
इसके अलावा, UFS 3.1 स्टोरेज के साथ यह फोन तेज डेटा ट्रांसफर और बेहतर मल्टीटास्किंग अनुभव देगा, जो इसे पावर यूजर्स के लिए एक मजबूत विकल्प बना सकता है।











