Vivo X200T भारत में हुआ लॉन्च: 50MP ट्रिपल कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ

Vivo X200T भारत में हुआ लॉन्च: 50MP ट्रिपल कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ

Vivo X200T भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा, 6.67-इंच 120Hz AMOLED स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट और 6,200mAh बैटरी है। 12GB रैम व 256GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ उपलब्ध।

Vivo X200T की कीमत और ऑफर्स

Vivo X200T भारत में मिड फ्लैगशिप रेंज में लॉन्च हुआ है। इसका बेस वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 59,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है।

इस फोन के साथ Vivo ने कई आकर्षक ऑफर्स भी पेश किए हैं। खरीदारों को 5,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।

Vivo X200T के फीचर्स और डिस्प्ले

Vivo X200T में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन Android 16 पर आधारित Origin OS 6 पर चलता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन को 5 Android अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का है और इसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP अल्ट्रा-टेली फोटो लेंस मौजूद हैं। फ्रंट कैमरा 32MP का है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए काम आता है।

प्रोसेसर, बैटरी और कनेक्टिविटी

Vivo X200T में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट दिया गया है। RAM 12GB LPDDR5x Ultra है और स्टोरेज 256GB या 512GB UFS 4.1 तक उपलब्ध है। फोन में IP68 + IP69 रेटिंग है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। 

बैटरी की क्षमता 6,200mAh है, जिसमें 90W वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C दिया गया है।

Leave a comment