वार्ड-63 के लोगों का कहना है कि उनके लिए रोजमर्रा की जिंदगी किसी सजा से कम नहीं रह गई है। आबादी के बीच बनाए गए कूड़ा डंपिंग सेंटर से उठने वाली दुर्गंध और गंदगी ने पूरे इलाके का माहौल खराब कर दिया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सुबह से लेकर देर रात तक बदबू इतनी तेज रहती है कि घरों में रहना तक मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि हवा में फैली सड़ांध और दूषित वातावरण के कारण उनका जीवन नरक जैसा हो गया है।











