Weather Update: अगले 24 घंटे में 5 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

India Meteorological Department ने अगले 24 घंटे के लिए 5 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। जानें प्रभावित राज्य, मौसम की पूरी जानकारी
Weather Update: अगले 24 घंटे में 5 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

देश में अब भीषण ठंड के बाद कुछ राज्यों में बारिश ने मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक 19 फरवरी को 5 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

नई दिल्ली: देश में मौसम लगातार बदल रहा है और उत्तर भारत समेत कई हिस्सों में ठंड के बाद अब बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश और तूफान का अलर्ट है। इस दौरान हवा की गति 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

IMD ने बताया कि इस मौसम की वजह से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है। इसके साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। मछुआरों को समुद्री तट के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

दिल्ली: 19 फरवरी को राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 20 फरवरी से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी और गर्मी का अहसास होगा।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर में बारिश के चलते सतर्क रहने की जरूरत है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार और पर्वतीय राज्यों में मौसम

बिहार: राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि सुबह और शाम ठंड बरकरार रहेगी। पूर्णिया, कटिहार, अररिया, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और मधुबनी में गुलाबी ठंड का प्रभाव जारी रहेगा। पटना में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड: राज्य के नैनीताल, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार जिलों में बारिश और तेज हवा की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश: सोलन, कुल्लू, सिरमौर, ऊना, लाहौल-स्पीति और शिमला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। शिमला में अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग, गुलमर्ग, डोडा और बनिहाल में बर्फबारी की संभावना है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम 1 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Weather Update: अगले 24 घंटे में 5 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

दक्षिण और पश्चिम भारत

तमिलनाडु और केरल: इन राज्यों में अगले 24 घंटे में बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना है। समुद्री तट पर मछुआरों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह: 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है।

राजस्थान: राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। जयपुर में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, चुरू, चित्तौड़गढ़ और गंगानगर में बादल रह सकते हैं।

मध्य प्रदेश: विदिशा, झाबुआ, धार, रतलाम, इंदौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, छतरपुर और टीकमगढ़ सहित 23 जिलों में बारिश की संभावना है। भोपाल में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

महाराष्ट्र और गुजरात: महाराष्ट्र और गुजरात में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की हल्की वृद्धि होगी। इसके अलावा अन्य भागों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।

Leave a comment