Weather Update: दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उतर भारत के इन हिस्सों में आंधी-तूफान का अलर्ट, पढ़िए आज का वेदर अपडेट

दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जबकि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी है। जानिए आज का मौसम अपडेट और सावधानियां, झारखंड में गुरुवार
Weather Update: दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उतर भारत के इन हिस्सों में आंधी-तूफान का अलर्ट, पढ़िए आज का वेदर अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ने का असर अगले कुछ दिनों तक महसूस किया जा सकता है, जबकि राजस्थान में हल्की बारिश से मौसम थोड़ी राहत देगा। कश्मीर में बर्फबारी के चलते ठंड का अहसास बना रहेगा।

मौसम: दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के बाद मौसम काफी राहतकारी हो गया है, लेकिन अगले 24 घंटों में गर्मी फिर से बढ़ने की संभावना है। आज और कल मौसम अपेक्षाकृत साफ रहेगा, और तापमान 26-28 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री के बीच रहेगा, जिससे रातें थोड़ी ठंडी हो सकती हैं। 24 से 26 फरवरी के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, और तापमान 27-30 डिग्री तक बढ़ सकता है, जबकि रात का तापमान 10-15 डिग्री तक रह सकता हैं।

यूपी के मौसम में हुआ बदलाव 

Weather Update: दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उतर भारत के इन हिस्सों में आंधी-तूफान का अलर्ट, पढ़िए आज का वेदर अपडेट

यूपी में अगले कुछ दिनों में मौसम धीरे-धीरे गर्म होने की संभावना है, लेकिन आज से 26 फरवरी के बीच मौसम सामान्यत: साफ रहेगा। हालांकि, 33 जिलों जैसे लखीमपुर खीरी, बहराइच, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ आदि में बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी और ठंडक का अहसास होगा। सुबह में कोहरा भी छाया रह सकता है, जो दृश्यता को प्रभावित कर सकता है। 23 और 24 फरवरी को मौसम शुष्क रह सकता है, जिससे दिन में गर्मी बढ़ सकती हैं।

राजस्थान में बारिश के आसार 

Weather Update: दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उतर भारत के इन हिस्सों में आंधी-तूफान का अलर्ट, पढ़िए आज का वेदर अपडेट

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीते 24 घंटे में हनुमानगढ़ जिले के संगरिया और कुछ अन्य स्थानों पर हल्की बारिश हुई। संगरिया में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि फतेहपुर में यह 9.7 डिग्री सेल्सियस था। बाकी राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शेष हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी 

Weather Update: दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उतर भारत के इन हिस्सों में आंधी-तूफान का अलर्ट, पढ़िए आज का वेदर अपडेट

कश्मीर में ताजा हिमपात और रुक-रुक कर बारिश के कारण मौसम काफी ठंडा हो गया है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों जैसे गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में रातभर बर्फबारी हुई। इसके अलावा, अनंतनाग, जोजिला दर्रा, बनिहाल, साधना दर्रा, कुपवाड़ा के माछिल और बांदीपोरा के राजदान दर्रे में भी हिमपात दर्ज किया गया। श्रीनगर और घाटी के मैदानी इलाकों में रातभर हल्की बारिश जारी रही। 

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन बादल छाए रहने की संभावना है। 25-28 फरवरी के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या हिमपात हो सकता है, कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में बर्फबारी से पर्यटकों में खुशी की लहर है। चंबा जिले के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट आई हैं।

झारखंड में ओलावृष्टि की चेतावनी

Weather Update: दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उतर भारत के इन हिस्सों में आंधी-तूफान का अलर्ट, पढ़िए आज का वेदर अपडेट

झारखंड में गुरुवार सुबह कुछ हिस्सों में बारिश हुई, और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में बादलों की गरज के साथ बारिश हुई। 8.30 बजे तक रांची में 11.6 मिमी, सरायकेला में 23.5 मिमी, सिमडेगा में 10.5 मिमी, लोहरदगा में 7.5 मिमी, और बोकारो में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य में आने वाले दिनों में ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई हैं।

दक्षिण बंगाल में भी मौसम ने करवट ली है, और कोलकाता समेत कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। कोलकाता, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, नदिया, और उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से दक्षिण बंगाल में रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई हैं।

Leave a comment