Weather Update: दिल्ली में दिखने लगा गर्मी का असर, मौसम विभाग ने यूपी-राजस्थान में जारी किया बारिश का अलर्ट; पढ़िए आज का वेदर अपडेट

दिल्ली में गर्मी का असर बढ़ने लगा, जबकि यूपी और राजस्थान में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया। जानें आज का वेदर अपडेट, मौसम विभाग के अनुसार
Weather Update: दिल्ली में दिखने लगा गर्मी का असर, मौसम विभाग ने यूपी-राजस्थान में जारी किया बारिश का अलर्ट; पढ़िए आज का वेदर अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर और अन्य उत्तर भारतीय क्षेत्रों में तापमान बढ़ने के साथ 19-20 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा, राजस्थान में आज भी बारिश हो सकती हैं।

मौसम: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल चुका है और फरवरी महीने की शुरुआत से ही तापमान में बढ़ोतरी जारी है। दिन में धूप की तपिश से गर्मी का अहसास हो रहा है, जिससे लोग थोड़ी राहत के लिए तरस रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में बारिश से लोगों को हल्की राहत मिल सकती है। 19 और 20 फरवरी को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है, जो तापमान में गिरावट ला सकती है। इसके अलावा, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और यूपी के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं।

दिल्ली में दिखने लगा गर्मी का असर

Weather Update: दिल्ली में दिखने लगा गर्मी का असर, मौसम विभाग ने यूपी-राजस्थान में जारी किया बारिश का अलर्ट; पढ़िए आज का वेदर अपडेट

फरवरी के महीने में दोपहर की तेज धूप से गर्मी महसूस हो रही है, जिससे लोग छांव का सहारा ले रहे हैं। रात में कंबल हल्के हो गए हैं और सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। दिन में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना हैं। 

यह स्थिति न सिर्फ दिल्ली, बल्कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी महसूस हो रही है। बढ़ती गर्मी के बीच, दिल्ली समेत कई हिस्सों में राहत मिलने की उम्मीद है। अगले दो से तीन दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, और 19-20 फरवरी को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जो ठंड को बढ़ा सकती हैं।

राजस्थान में आज बारिश के आसार 

Weather Update: दिल्ली में दिखने लगा गर्मी का असर, मौसम विभाग ने यूपी-राजस्थान में जारी किया बारिश का अलर्ट; पढ़िए आज का वेदर अपडेट

राजस्थान में आज (18 फरवरी) एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, 18 से 20 फरवरी के बीच राज्य के पश्चिमी और उत्तरी इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। आज भरतपुर, जयपुर और बीकानेर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में भी कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे राज्यवासियों को थोड़ी राहत मिल सकती हैं।

उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update: दिल्ली में दिखने लगा गर्मी का असर, मौसम विभाग ने यूपी-राजस्थान में जारी किया बारिश का अलर्ट; पढ़िए आज का वेदर अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में कई स्थानों पर कल मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्वी राज्यों में भी बारिश के आसार हैं। विशेष रूप से, अरुणाचल प्रदेश में एकाध स्थानों पर भारी वर्षा या हिमपात की भी चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में मौसम के बदलाव के कारण सर्तक रहने की सलाह दी गई हैं।

Leave a comment