WhatsApp पर आया Incognito Chat फीचर, अब Meta AI से प्राइवेट और सुरक्षित बातचीत कर सकेंगे यूजर्स

WhatsApp ने Meta AI के लिए Incognito Chat फीचर लॉन्च किया है। अब यूजर्स प्राइवेट और सुरक्षित तरीके से AI चैट कर सकेंगे।

Meta ने WhatsApp और Meta AI ऐप पर नया Incognito Chat फीचर रोल आउट किया है। इस मोड में AI चैट्स प्राइवेट रहेंगी और बातचीत कंपनी के सर्वर पर स्टोर नहीं की जाएगी। फीचर यूजर्स को अधिक सुरक्षित AI अनुभव देने के लिए लाया गया है।

Tech: WhatsApp यूजर्स अब Meta AI से ज्यादा प्राइवेट तरीके से बातचीत कर सकेंगे। कंपनी ने Incognito Chat फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए AI चैट्स एंड-टू-एंड प्राइवेसी के साथ प्रोसेस होंगी। Meta के अनुसार इस मोड में हुई बातचीत सर्वर पर सेव नहीं होगी और सेशन खत्म होने के बाद चैट अपने आप हट जाएगी।|

Meta AI के लिए लॉन्च हुआ नया प्राइवेसी फीचर

Meta ने अपने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर नया Incognito Chat फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है। यह फीचर खास तौर पर Meta AI के साथ होने वाली बातचीत को अधिक सुरक्षित और निजी बनाने के लिए तैयार किया गया है।

कंपनी के सीईओ Mark Zuckerberg ने अपने WhatsApp चैनल के जरिए इस फीचर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फीचर AI चैटिंग को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड अनुभव जैसा सुरक्षित बनाएगा।

कैसे काम करेगा Incognito Chat मोड

Meta के मुताबिक, Incognito Chat फीचर ट्रस्टेड एग्जीक्यूशन एन्वायरनमेंट यानी TEE तकनीक पर काम करता है। इसके जरिए AI रिक्वेस्ट सुरक्षित वातावरण में प्रोसेस होती हैं, जिससे कंपनी भी चैट डेटा एक्सेस नहीं कर पाएगी।

कंपनी का दावा है कि चैट सेशन खत्म होने के बाद बातचीत यूजर के डिवाइस से भी हट जाएगी। Meta का कहना है कि यही फीचर इसे अन्य AI चैट सेवाओं से अलग बनाता है, जहां कई बार चैट लॉग लंबे समय तक सर्वर पर सेव रहते हैं।

क्यों जरूरी पड़ा यह फीचर

Meta का कहना है कि अब लोग AI टूल्स का इस्तेमाल निजी और संवेदनशील कामों के लिए भी करने लगे हैं। ऐसे में यूजर्स को अधिक प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा की जरूरत महसूस हो रही थी।

कंपनी के अनुसार Incognito Chat फीचर का उद्देश्य यूजर्स को ऐसा सुरक्षित माहौल देना है, जहां वे बिना चिंता के AI से बातचीत कर सकें। फिलहाल यह फीचर WhatsApp और Meta AI ऐप पर रोल आउट किया जा रहा है, हालांकि किन देशों में इसे पहले उपलब्ध कराया जाएगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Leave a comment