WhatsApp जल्द पेश करेगा पेड सब्सक्रिप्शन, पैसे देकर यूजर्स को मिलेंगे ये फीचर्स

WhatsApp जल्द पेश करेगा पेड प्लान, जिसमें प्रीमियम स्टिकर्स, कस्टम थीम, रिंगटोन और AI फीचर्स शामिल होंगे। फ्री मैसेजिंग जारी रहेगी।

WhatsApp जल्द ही अपना पेड सब्सक्रिप्शन पेश करने वाला है, जिसमें यूजर्स को प्रीमियम स्टिकर्स, कस्टम थीम, डेडिकेटेड रिंगटोन और कई एक्स्ट्रा एआई फीचर्स मिलेंगे। फ्री मैसेजिंग सेवा वैसे ही जारी रहेगी, जबकि प्रीमियम प्लान अधिक पर्सनलाइज्ड और एक्सक्लूसिव मैसेजिंग अनुभव देगा।

WhatsApp Paid Subscription: WhatsApp जल्द ही अपने पेड सब्सक्रिप्शन के जरिए यूजर्स को प्रीमियम फीचर्स उपलब्ध कराने वाला है। एंड्रॉयड बीटा वर्जन में इस प्लान को स्पॉट किया गया है। भारत में यूजर्स वेटलिस्ट जॉइन करके प्रीमियम स्टिकर्स, कस्टम थीम, डेडिकेटेड चैट रिंगटोन और एक्स्ट्रा एआई टूल्स का फायदा उठा सकेंगे। फ्री मैसेजिंग सेवा बरकरार रहेगी, लेकिन प्रीमियम एक्सपीरियंस पाने के लिए भुगतान करना आवश्यक होगा।

पेड प्लान के फीचर्स

पेड प्लान में यूजर्स तीन से ज्यादा चैट पिन कर पाएंगे और ऐप का लुक और थीम कस्टमाइज कर सकेंगे। प्रीमियम स्टिकर्स और डेडिकेटेड रिंगटोन के साथ ऐप आइकन भी अपनी पसंद के अनुसार बदलने का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा, कई एक्स्ट्रा एआई फीचर्स भी इस प्लान का हिस्सा हो सकते हैं।

यूजर्स को पहले वेटलिस्ट जॉइन करनी होगी। जैसे ही प्लान रोलआउट होगा, एक्स्ट्रा फंक्शनलिटी एक्टिव हो जाएगी। यह फीचर्स खासकर उन यूजर्स के लिए हैं जो मैसेजिंग एक्सपीरियंस को अधिक पर्सनल और प्रीमियम बनाना चाहते हैं।

WhatsApp जल्द पेश करेगा पेड सब्सक्रिप्शन, पैसे देकर यूजर्स को मिलेंगे ये फीचर्स

सबको देना होगा पैसा?

व्हाट्सऐप का फ्री बेसिक एक्सपीरियंस यूजर्स के लिए वैसा ही रहेगा। यानी मैसेज और कॉल मुफ्त में जारी रहेंगी। पेड प्लान केवल उन फीचर्स के लिए है जो अतिरिक्त वैल्यू और कस्टमाइजेशन देते हैं। फिलहाल, कीमत और लॉन्च डेट की आधिकारिक जानकारी मेटा की ओर से नहीं दी गई है।

WhatsApp का पेड सब्सक्रिप्शन यूजर्स को प्रीमियम फीचर्स और कस्टमाइजेशन का मौका देगा। फ्री मैसेजिंग पर असर नहीं पड़ेगा, लेकिन प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहने वालों के लिए यह एक नई विकल्प होगी। मेटा के इस कदम से WhatsApp इंस्टाग्राम और फेसबुक की तरह प्रीमियम सेवाओं के साथ यूजर्स को जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

Leave a comment