WhatsApp कॉल के दौरान IP एड्रेस एक्सपोज होने से यूजर की अनुमानित लोकेशन ट्रैक की जा सकती है, खासकर पब्लिक Wi-Fi पर। इस जोखिम से बचने के लिए WhatsApp ने Protect IP Address in Calls फीचर दिया है। इसे ऑन करने से कॉल्स सुरक्षित सर्वर से होकर जाती हैं और प्राइवेसी बेहतर रहती है।
WhatsApp Call Privacy Feature: आज के समय में WhatsApp वॉयस और वीडियो कॉल का इस्तेमाल हर कोई करता है, लेकिन कम यूजर्स जानते हैं कि कॉल के दौरान IP एड्रेस के जरिए लोकेशन ट्रैक हो सकती है। यह जोखिम खास तौर पर तब बढ़ता है, जब यूजर पब्लिक या अनसिक्योर नेटवर्क से कॉल करता है। इसी खतरे को कम करने के लिए WhatsApp ने Protect IP Address in Calls फीचर पेश किया है, जिसे मैन्युअली ऑन करना जरूरी है। यह सेटिंग कॉल्स को सुरक्षित बनाती है और यूजर की प्राइवेसी को बेहतर तरीके से सुरक्षित रखती है।
WhatsApp कॉल पर कैसे हो सकती है लोकेशन ट्रैक
WhatsApp वॉयस और वीडियो कॉल इंटरनेट के जरिए होती हैं। अगर कॉल के दौरान आपका IP एड्रेस सामने वाले तक पहुंच जाए, तो आपकी अनुमानित लोकेशन ट्रैक की जा सकती है। यह खतरा खास तौर पर तब बढ़ जाता है, जब यूजर पब्लिक Wi-Fi या असुरक्षित नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा हो।
साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, IP एड्रेस के जरिए किसी व्यक्ति का सटीक पता नहीं, लेकिन शहर या इलाके का अंदाजा लगाया जा सकता है। यही वजह है कि स्कैमर्स और हैकर्स इस तरह की जानकारी का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।

Protect IP Address in Calls फीचर क्यों है जरूरी
WhatsApp ने इस समस्या से निपटने के लिए Protect IP Address in Calls नाम का सिक्योरिटी फीचर दिया है। यह फीचर कॉल्स को WhatsApp के सुरक्षित सर्वर के जरिए रूट करता है, जिससे आपका असली IP एड्रेस छिपा रहता है।
इस फीचर के ऑन होने के बाद कॉल की क्वालिटी में हल्का बदलाव महसूस हो सकता है, लेकिन आपकी प्राइवेसी काफी हद तक सुरक्षित हो जाती है। खासकर उन यूजर्स के लिए यह बेहद जरूरी है, जो अक्सर ट्रैवल करते हैं या पब्लिक नेटवर्क से कॉल करते हैं।
ऐसे ऑन करें जरूरी प्राइवेसी सेटिंग
इस सिक्योरिटी फीचर को एक्टिवेट करना काफी आसान है। इसके लिए WhatsApp ऐप खोलें और ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें। इसके बाद Settings में जाकर Privacy ऑप्शन चुनें।
Privacy सेक्शन में Advanced सेटिंग्स पर जाएं। यहां आपको Protect IP Address in Calls का विकल्प मिलेगा। इसे ऑन करते ही आपकी WhatsApp कॉल्स पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगी और लोकेशन ट्रैकिंग का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा।












