WhatsApp फ्रॉड का नया तरीका, 8वें वेतन आयोग का नाम कर रहा है लोगों को लुभाने का काम

I4C ने चेतावनी दी कि फर्जी APK फाइल बैंकिंग डेटा चुरा सकती है। केवल https://8cpc.gov.in पर भरोसा करें।
WhatsApp फ्रॉड का नया तरीका, 8वें वेतन आयोग का नाम कर रहा है लोगों को लुभाने का काम

Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने सरकारी कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के नाम पर हो रहे WhatsApp स्कैम से आगाह किया है। इसमें कर्मचारियों को फर्जी APK फाइल भेजकर उनकी संवेदनशील जानकारी चुराई जाती है। I4C ने स्पष्ट किया कि सरकार कभी भी वेतन या पेंशन डेटा WhatsApp के जरिए नहीं भेजती, और सभी को केवल आधिकारिक वेबसाइट https://8cpc.gov.in
 पर भरोसा करना चाहिए।

Cyber Fraud Alert: सरकार ने 8वें वेतन आयोग के नाम पर WhatsApp स्कैम के मामले में चेतावनी जारी की है। Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने बताया कि साइबर अपराधी कर्मचारियों को फर्जी APK फाइल भेजकर उनके बैंकिंग डिटेल्स और निजी जानकारी चुराने की कोशिश कर रहे हैं। यह चेतावनी उन सरकारी कर्मचारियों के लिए है जो मोबाइल और डिजिटल माध्यमों पर संवेदनशील डेटा साझा करते हैं, ताकि वे सतर्क रहकर वित्तीय नुकसान से बच सकें।

8वें वेतन आयोग के नाम पर WhatsApp स्कैम से सतर्क रहें

सरकारी कर्मचारियों के लिए अहम चेतावनी: Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने 8वें वेतन आयोग से जुड़ी फर्जी जानकारी के जरिए होने वाले WhatsApp धोखाधड़ी के बारे में आगाह किया है। साइबर अपराधी कर्मचारियों को मैसेज भेजकर दावा कर रहे हैं कि नई सैलरी देखने के लिए APK फाइल डाउनलोड करनी होगी। इस फाइल के इंस्टॉल होते ही हैकर्स मोबाइल में मौजूद बैंकिंग डिटेल्स और संवेदनशील डेटा तक पहुंच प्राप्त कर सकते हैं।

I4C ने स्पष्ट किया है कि सरकार कभी भी वेतन, पेंशन या वेतन आयोग से जुड़ी जानकारी APK फाइल के माध्यम से साझा नहीं करती है। ऐसे संदेशों पर भरोसा करना वित्तीय नुकसान का कारण बन सकता है।

WhatsApp फ्रॉड का नया तरीका, 8वें वेतन आयोग का नाम कर रहा है लोगों को लुभाने का काम

WhatsApp APK स्कैम कैसे करता है काम

साइबर अपराधी कर्मचारियों को लिंक या APK फाइल भेजते हैं, जिसमें लिखा होता है कि इसे इंस्टॉल करने पर वे अपनी संशोधित सैलरी देख सकते हैं। जैसे ही फाइल इंस्टॉल होती है, हैकर्स को डिवाइस एक्सेस मिल जाता है। इसके बाद बैंकिंग डिटेल्स, OTP और अन्य निजी जानकारी चुराई जा सकती है।

I4C ने साफ किया कि सरकारी विभाग किसी भी समय व्हाट्सऐप के माध्यम से .APK फाइल नहीं भेजते। वेतन और पेंशन से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट https://8cpc.gov.in
 पर ही भरोसा किया जा सकता है।

APK फाइल क्या है और क्यों है खतरनाक

APK यानी Android Package Kit, एंड्रॉयड फोन में ऐप इंस्टॉल करने की फाइल होती है। सामान्यत: लोग ऐप्स Google Play Store से डाउनलोड करते हैं, जहां सुरक्षा जांच होती है। लेकिन बाहरी स्रोत से APK इंस्टॉल करने पर फोन की सुरक्षा कमजोर हो जाती है और वित्तीय डेटा खतरे में आ सकता है।

I4C ने सलाह दी है कि Unknown Sources विकल्प बंद रखें और अनजान स्रोत से फाइल इंस्टॉल करने से बचें। थोड़ी सतर्कता से आप अपने मोबाइल और बैंकिंग डेटा दोनों को सुरक्षित रख सकते हैं।

Leave a comment