Women T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप के सभी अवॉर्ड्स विनर्स की लिस्ट, देखें कौन-कौन से खिलाडियों को ख़िताब?

महिला टी20 वर्ल्ड कप के सभी अवॉर्ड्स विनर्स की लिस्ट, देखें कौन-कौन से खिलाडियों को ख़िताब? स्पोर्ट्स हिनीद न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हिंदीं न्यूज़ , न्यूज़

न्यूजीलैंड ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने में शानदार प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और केवल एक ही मैच हारा, वह भी ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ। फाइनल में न्यूजीलैंड के लिए अमेलिया केर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 32 रनों से हराकर जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 158 रन बनाए, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम 126 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। इससे पहले, न्यूजीलैंड ने 2009 और 2010 में फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन दोनों बार उसे ऑस्ट्रेलियाई टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

न्यूजीलैंड खिलाडी अमेलिया केर का शानदार प्रदर्शन

Women T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप के सभी अवॉर्ड्स विनर्स की लिस्ट, देखें कौन-कौन से खिलाडियों को ख़िताब?

फाइनल मुकाबले में अमेलिया केर न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी मैच विनर साबित हुईं। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए अहम 43 रन बनाए, जिसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए, जिससे उनकी टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। पूरे टूर्नामेंट में अमेलिया ने कुल 135 रन बनाए और 15 विकेट हासिल किए, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी दिया गया।

अफ्रीका टीम की फाइनल में लगातार दूसरी हार

Women T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप के सभी अवॉर्ड्स विनर्स की लिस्ट, देखें कौन-कौन से खिलाडियों को ख़िताब?

साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 33 रनों की सर्वाधिक पारी खेली, लेकिन उनके अलावा टीम में कोई और बल्लेबाज दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाई। इससे टीम को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले, महिला टी20 वर्ल्ड कप के पिछले एडिशन में भी साउथ अफ्रीका ने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन तब उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। इस बार भी साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल में पहुँचने के बावजूद खिताब जीतने में असफल रही।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अवॉर्ड विनर की लिस्ट

Women T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप के सभी अवॉर्ड्स विनर्स की लिस्ट, देखें कौन-कौन से खिलाडियों को ख़िताब?

* विजेता- न्यूजीलैंड, 19,67,22,470 रुपए मिले

* उपविजेता- साउथ अफ्रीका, 11,56,76,347 रुपए

* प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट - अमेलिया केर (135 रन और 15 विकेट)

* फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच - अमेलिया केर (43 रन और 3 विकेट)

* सबसे ज्यादा रन - लौरा वोल्वार्ड्ट (6 पारियों में 223 रन)

* सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत- हरमनप्रीत कौर- 150

* सबसे ज्यादा विकेट- अमेलिया केर (6 पारियों में 15 विकेट)

* एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी- करिश्मा रामहरैक (बांग्लादेश के खिलाफ 17 रन देकर 4 विकेट)

* हाईएस्ट स्कोर- एनेके बॉश (सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया बनाम 74)

* हाईएस्ट स्ट्राइक रेट- डीएंड्रा डॉटिन (162.16)

* सर्वाधिक छक्के - डीएंड्रा डॉटिन (5 पारियों में 9 छक्के)

* सबसे ज्यादा चौके- लौरा वोल्वार्ड्ट, 24 चौके

* सर्वाधिक 50+ स्कोर - हरमनप्रीत कौर (4 पारियों में 2 अर्द्धशतक)

* सर्वाधिक कैच - सूजी बेट्स (6 पारियों में 7 कैच)

 

 

Leave a comment