Year Ender 2025: दुनियाभर में सबसे पॉपुलर इंटरनेट और एआई सर्विसेस की लिस्ट जारी

Year Ender 2025: दुनियाभर में सबसे पॉपुलर इंटरनेट और एआई सर्विसेस की लिस्ट जारी

साल 2025 में इंटरनेट और एआई प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता में बड़े बदलाव देखने को मिले। क्लाउडफ्लेयर की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल इंटरनेट सर्विस में सबसे आगे रही, जबकि एआई सेक्टर में चैटजीपीटी ने शीर्ष स्थान बनाए रखा। इस साल ग्लोबल इंटरनेट ट्रैफिक में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, खासतौर पर अगस्त के बाद ट्रैफिक में तेज उछाल आया।

Year Ender 2025 Internet Trends: इस साल दुनियाभर में इंटरनेट और एआई प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई। क्लाउडफ्लेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल इंटरनेट सर्विस में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली सेवा रही, जबकि एआई सेक्टर में चैटजीपीटी शीर्ष पर रही। ग्लोबल इंटरनेट ट्रैफिक में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसमें डिजिटल कंटेंट और एआई आधारित एप्स की बढ़ती मांग मुख्य कारण रही। इस रुझान ने इंटरनेट और एआई प्लेटफॉर्म्स के वैश्विक उपयोग को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

सबसे पॉपुलर इंटरनेट सर्विसेस

क्लाउडफ्लेयर की लिस्ट में गूगल पहले और फेसबुक दूसरे नंबर पर रही। इसके बाद क्रमश: ऐप्पल, माइक्रोसॉफ्ट और इंस्टाग्राम का स्थान रहा। छठे नंबर पर अमेजन वेब सर्विस (AWS), सातवें पर यूट्यूब, आठवें पर टिकटॉक, नौंवें पर अमेजन और दसवें पर व्हाट्सऐप रही।

विशेषज्ञों का कहना है कि 2024 के मुकाबले गूगल और फेसबुक का स्थान स्थिर रहा, जबकि माइक्रोसॉफ्ट, इंस्टाग्राम और यूट्यूब में वृद्धि देखने को मिली। AWS थोड़ा पीछे खिसका, और टिकटॉक चार स्थान नीचे आया।

एआई सेक्टर में चैटजीपीटी सबसे आगे

जनरेटिव एआई सर्विसेस की लिस्ट में चैटजीपीटी ने सबसे आगे रखा। इसके बाद क्रमश: एंथ्रोपिक Cloude, परप्लेक्सिटी, गूगल जेमिनी और कैरेक्टर.एआई का स्थान रहा। छठे नंबर पर गिटहब कोपायलट, सातवें पर विंडसर्फ एआई, आठवें पर क्विल बॉट, नौवें पर ग्रोक और दसवें नंबर पर चाइनीज चैटबॉट डीपसीक रही।

विश्लेषकों के मुताबिक, एआई सर्विसेज की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है और इस साल चैटजीपीटी ने वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया प्लेटफॉर्म साबित किया।

ग्लोबल इंटरनेट ट्रैफिक में इजाफा

रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में इंटरनेट ट्रैफिक में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। साल की दूसरी छमाही में यह वृद्धि तेज हुई और अगस्त के बाद सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में भी ट्रैफिक अधिक रहा। इसका मुख्य कारण डिजिटल कंटेंट की बढ़ती खपत और एआई आधारित एप्स की लोकप्रियता को माना जा रहा है।

Leave a comment