यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा, टोल दरों में वृद्धि प्रस्ताव को मिली मंजूरी जानें नए रेट

प्रदेश के पहले यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात 12 बजे से यात्रा महंगी हो गई है, आगरा से ग्रेटर नोएडा तक टोल दर में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। दो पहिया

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर अब महंगा हो गया है। आगरा से ग्रेटर नोएडा तक टोल दर में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा तक की टोल दरें इस प्रकार हैं: दो पहिया वाहन के लिए 40 रुपये और कार तथा जीप के लिए 50 रुपये प्रति यात्रा। नई टोल दरें 2 अक्टूबर की आधी रात से लागू हो गई हैं।

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा, टोल दरों में वृद्धि प्रस्ताव को मिली मंजूरी जानें नए रेट

आगरा: प्रदेश के पहले यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात 12 बजे से यात्रा महंगी हो गई है। आगरा से ग्रेटर नोएडा तक टोल दर में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। दो पहिया वाहनों के लिए 40 रुपये, जबकि कार और जीप के लिए 50 रुपये प्रति फेरा अतिरिक्त किया गया है।

वर्ष 2021 के बाद यह पहली बार है जब टोल दरों में बढ़ोतरी की गई है। यमुना प्राधिकरण की 82वीं बोर्ड बैठक के आदेश के बाद, यमुना एक्सप्रेसवे की संचालन कंपनी जेपी इन्फ्राटेक ने नई टोल दरों को लागू कर दिया है।

टोल दरों में वृद्धि के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा, टोल दरों में वृद्धि प्रस्ताव को मिली मंजूरी जानें नए रेट

यमुना प्राधिकरण की 26 सितंबर को आयोजित 82वीं बोर्ड बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में वृद्धि के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है।

यह बढ़ोतरी एक अक्टूबर से लागू की जाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन कार्यालय आदेश जारी करने में थोड़ी देरी के कारण इसे अब दो अक्टूबर की आधी रात से प्रभावी किया गया है। अब एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को नए टोल शुल्क के अनुसार भुगतान करना होगा।

यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा तक की टोल दरें     

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा, टोल दरों में वृद्धि प्रस्ताव को मिली मंजूरी जानें नए रेट

वाहन श्रेणी                         पूर्व दर (रु.)             नई दर (रु.)

दोपहिया                            205                       245

कार-जीप                          430                       485

हल्के व्यावसायिक वाहन      690                       760

बस, ट्रक                           1400                     1550

बहु ध्रुवीय भारी वाहन          2135                     2360

सात ध्रुवीय व उससे अधि     2745                     3035

Leave a comment