Zareen Khan की टिप्पणी पर भड़कीं Khushi Mukherjee, बोलीं - 'अगर एक्टिंग में भी उतना एक्सप्रेशन होता…'

बोल्ड ड्रेस को लेकर ज़रीन खान की टिप्पणी से एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी भड़क उठीं। करारा जवाब देते हुए कहा – "अगर एक्टिंग में भी इतना एक्सप्रेशन होता तो..." जानिए
Zareen Khan की टिप्पणी पर भड़कीं Khushi Mukherjee, बोलीं - 'अगर एक्टिंग में भी उतना एक्सप्रेशन होता…'

स्प्लिट्सविला सीजन 10 फेम खुशी मुखर्जी अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उनका एक मॉडर्न और बोल्ड आउटफिट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

Khushi Mukherjee Replies to Zareen Khan: बॉलीवुड और ग्लैमर इंडस्ट्री में सोशल मीडिया ट्रोलिंग कोई नई बात नहीं, लेकिन जब एक अभिनेत्री दूसरी अभिनेत्री की ड्रेसिंग सेंस पर सार्वजनिक टिप्पणी करे, तो विवाद होना तय है। कुछ ऐसा ही हुआ जब बॉलीवुड एक्ट्रेस ज़रीन खान ने स्प्लिट्सविला फेम खुशी मुखर्जी के बोल्ड आउटफिट पर कटाक्ष किया। अब इस टिप्पणी पर खुशी मुखर्जी ने चुप्पी तोड़ी है और ज़रीन खान को करारा जवाब दिया है।

क्या था पूरा मामला?

हाल ही में खुशी मुखर्जी एक इवेंट में गोल्डन, शाइनी, बोल्ड ड्रेस में पहुंचीं। उनका आउटफिट जहां कुछ लोगों को आकर्षक लगा, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में अभिनेत्री ज़रीन खान ने भी एक इंस्टाग्राम रील पर तंज कसते हुए लिखा: अगर छुपाना है तो इतनी छोटी ड्रेस क्यों पहनी? और अगर दिखाना है, तो फिर खींच-खींच कर क्यों छुपा रही हो? यह बहुत कन्फ्यूजिंग है। ज़रीन की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कई लोगों ने इसे शर्मसार करने वाली और जजमेंटल कहा।

Zareen Khan की टिप्पणी पर भड़कीं Khushi Mukherjee, बोलीं - 'अगर एक्टिंग में भी उतना एक्सप्रेशन होता…'

अब इस मुद्दे पर खुशी मुखर्जी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है। फिल्मीज्ञान को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि ज़रीन खान को दूसरों की ड्रेस पर टिप्पणी करने से पहले अपनी एक्टिंग करियर पर ध्यान देना चाहिए। मुझे लगता है ज़रीन को बहुत बड़ा ब्रेक मिला था जब उन्होंने सलमान खान के साथ ‘वीर’ फिल्म से डेब्यू किया। 

अगर वो उस वक्त उतना एक्सप्रेशन अपनी फिल्मों में देतीं, जितना अब वो रील्स में देती हैं, तो शायद उनका नाम आज दीपिका पादुकोण के साथ लिया जाता। उन्होंने आगे कहा कि बॉलीवुड में लड़कियों को अक्सर उनकी ड्रेसिंग के आधार पर जज किया जाता है, और यह मानसिकता अब बदलनी चाहिए।

 'ड्रेस से नहीं, टैलेंट से तय होती है पहचान'

खुशी मुखर्जी का मानना है कि एक महिला क्या पहनती है, यह उसकी व्यक्तिगत पसंद होती है। हम आज 2025 में हैं, लेकिन सोच अब भी 90s की बनी हुई है। महिलाओं के कपड़े उनके टैलेंट का पैमाना नहीं हो सकते। मेरा पहनावा मेरी कला या व्यक्तित्व को कमतर नहीं करता। ज़रीन खान ने साल 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू किया था। 

Zareen Khan की टिप्पणी पर भड़कीं Khushi Mukherjee, बोलीं - 'अगर एक्टिंग में भी उतना एक्सप्रेशन होता…'

इसके बाद उन्होंने ‘हाउसफुल 2’, ‘हेट स्टोरी 3’, ‘अक्सर 2’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें कभी भी बॉलीवुड में उस स्तर की पहचान नहीं मिल पाई जिसकी उम्मीद उनके डेब्यू से की जा रही थी। आजकल वे कुछ पंजाबी और रिजनल फिल्मों में सक्रिय हैं। ज़रीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने विचार साझा करती हैं। लेकिन इस बार उनकी राय पर एक नई बहस छिड़ गई है।

सोशल मीडिया पर दो फैंनबेस आमने-सामने

जहां ज़रीन खान के फैंस उनके बयान को ‘सच’ मान रहे हैं, वहीं खुशी मुखर्जी के सपोर्टर्स का कहना है कि किसी महिला को उसकी ड्रेसिंग की वजह से जज करना गलत है। एक यूजर ने लिखा: हर किसी को अपने तरीके से जीने का हक है, चाहे वो ज़रीन हों या खुशी। किसी की ड्रेस को लेकर नैतिकता का पाठ पढ़ाना बंद कीजिए।

Leave a comment