महाराष्ट्र: मोबाईल में गेम खेलते समय बच्चों में हुआ झगड़ा, दो नाबालिग भाइयों से मारपीट मामले में किशोरों के खिलाफ FIR दर्ज

भारत हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, महाराष्ट्र हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 02 अप्रैल हिंदी न्यूज़, मोबाईल में गेम खेलते समय बच्चों में हुआ झगड़ा न्यूज़

मुंबई ठाणे जिले में मोबाईल पर गेम खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद दो नाबालिग भाइयों पर कुछ किशोरों ने हमला कर दिया। जिनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।

Mumbai News: मुंबई ठाणे से एक खबर सामने आ रही है जिसमें कुछ बच्चों ने गेम खेलने के दौरान आपस में झगड़ा कर लिया। बताया जा रहा है कि यह घटना 30 मार्च को भयंदर इलाके के काशीगांव में हुई। उनके बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया की कथित तौर पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने छह किशोरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

दोस्तों के साथ मिलकर की मारपीट

दर्ज FIR के अनुसार, सभी बच्चे एक साथ मोबल पर गेम खेल रहे थे। उसी दौरान उनके बीच मामूली विवाद हो गया। जिस पर एक युवक वहां से चला गया और अपने साथ कुछ दोस्तों को लेकर आया। उन्होंने कथित तौर पर दो नाबालिग 12 वर्ष उम्र और एक 14 वर्षीय नाबालिग युवकों से मारपीट करने लगे। साथ ही उन पर आपत्तिजनक भाषा में टिप्पणी करने लगे।

6 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, बच्चों में हुई मारपीट के दौरान 6 किशोरों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि नाबालिग बच्चो से मारपीट करने का मामला आया है। एफआईआर के दौरान आरोपी 6 किशोरों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Leave a comment