'Bad Newz' Film Advance Booking: पहले ही दिन तहलका मचाएगी फिल्म 'बैड न्यूज', विक्की कौशल की फिल्म का पहला शॉ हुआ फुल, तोड़ सकती है कमाई के रिकॉर्ड

बॉलीवुड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, कर्नाटक हिंदी न्यूज़, हरिद्वार हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

कॉमेडी और ड्रामे से भरपूर फिल्म 'बैड न्यूज' के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के हॉट रोमांस से भरपूर फिल्म को अब तक लोगों का पॉजिटिव रिस्पांस ही मिला है और फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई हैं।

'Bad Newz' Film Advance Booking: पहले ही दिन तहलका मचाएगी फिल्म 'बैड न्यूज', विक्की कौशल की फिल्म का पहला शॉ हुआ फुल, तोड़ सकती है कमाई के रिकॉर्ड

एंटरटेनमेंट: विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' कुछ दिनों में सिनेमाघरों में एंट्री करने वाली है। फिल्म के हीट गानों और ट्रेलर ने फिल्म आने से पहले ही समां बांध दिया है। फैंस इस मूवी में तृप्ति डिमरी के साथ विक्की कौशल की हॉट केमेस्ट्री को देखने के लिए काफी ज्यादा बेताब दिख रहे हैं। बता दें 'बैड न्यूज' से पंजाबी एक्टर एमी विर्क बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद फर्स्ट शो के लगभग टिकट बिक चुके है। जानिए पहले दिन के लिए इस फिल्म की अबतक कितनी टिकटें बिक चुकी हैं।

फिल्म 'बैड न्यूज' का फैंस कर रहे बेसब्री से इंतजार

'Bad Newz' Film Advance Booking: पहले ही दिन तहलका मचाएगी फिल्म 'बैड न्यूज', विक्की कौशल की फिल्म का पहला शॉ हुआ फुल, तोड़ सकती है कमाई के रिकॉर्ड

आनंद कुमार तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बैड न्यूज' को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी चर्चा सुनने को मिल रही है। इस फिल्म में अभिनेता और अभिनेत्री तृप्ति, विक्की और एमी विर्क की जोड़ी पहली फिल्म में एक साथ नजर आएगी। बैड न्यूज मूवी के दो हीट गानों ने फैंस के बीच तहलका मचा दिया है। 'तौबा तौबा' में विक्की कौशल के कूल डांस स्टेप्स और 'जानम' सॉन्ग में तृप्ति डिमरी के साथ उनकी हॉट केमेस्ट्री को देखने के लोग काफी ज्यादा उत्तेजित हैं. फैंस के बीच इतनी बेताबी देखकर ऐसा माना जा सकता है की यह फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ देगी।

फिल्म की एडवांस बुकिंग से अबतक की कमाई

'Bad Newz' Film Advance Booking: पहले ही दिन तहलका मचाएगी फिल्म 'बैड न्यूज', विक्की कौशल की फिल्म का पहला शॉ हुआ फुल, तोड़ सकती है कमाई के रिकॉर्ड

जानकारी के मुताबिक 'बैड न्यूज' फिल्म की एडवांस बुकिंग मंगलवार (16 जुलाई) से शुरू हुई थी। बता दें फिल्म के मुख्य अभिनेता विक्की कौशल ने मजेदार अंदाज में एडवांस बुकिंग का अनाउंसमेंट किया था। वहीं मीडिया रिपोर्ट में इसके अबतक की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो पहले दिन फिल्म की धुंआधार ओपनिंग की ओर इशारा कर रही हैं।

बता दें बैड न्यूज फिल्म का पहले दिन का एडवांस बुकिंग कलेक्शन तकरीबन 60 लाख के पार जा चूका है। पत्रकारों ने फिल्म जगत से मिली जानकारी के मुताबिक बताया कि फिल्म की अबतक तकरीबन 22042 टिकटें बिक चुकी हैं। इससे फिल्म का टोटल कलेक्शन 61.19 लाख रूपये तक पहुंच गया है। टिकटों की बिक्री अभी जारी हैं, जिसके कारण इन आंकड़ों में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना हैं।

 

Leave a comment