Ramayana The Legend of Prince Rama: भारत में रामायण पर लगी थी रोक, 31 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में देगी दस्तक |

Ramayana The Legend of Prince Rama: भारत में रामायण पर लगी थी रोक, 31 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में देगी दस्तक |
Last Updated: 2 घंटा पहले

द लिजेंड ऑफ प्रिंस राम" (Ramayana: The Legend of Prince Rama) 31 साल बाद एक बार फिर से सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। फरहान अख्तर गीक पिक्चर्स इंडिया के सहयोग से इस फिल्म को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि यह फिल्म कब रिलीज होगी और कौन-कौन सी भाषाओं में उपलब्ध होगी, साथ ही फिल्म से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ।

Ramayana: पौराणिक कथा रामायण पर आधारित कई फिल्में और शो दर्शकों के बीच विशेष स्थान रखते हैं, लेकिन एक फिल्म ऐसी है जिसे भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था। यह फिल्म जापान में बनाई गई थी। हम बात कर रहे हैं 'रामायण: द लिजेंड ऑफ प्रिंस राम' (Ramayana: The Legend of Prince Rama) की।

साल 1992 में रिलीज हुई यह एनिमेटेड फिल्म जापानी फिल्म निर्माता यूगो साको (Yugo Sako) द्वारा निर्मित की गई थी, और उन्होंने भारतीय फिल्म निर्माता राम मोहन (Ram Mohan) के साथ मिलकर इसका निर्देशन किया था। वर्षों बाद, यह फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इसका कारण यह है कि यह पौराणिक फिल्म अब भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।

फिल्म का टीजर ट्रेलर हुआ रिलीज़

31 साल के वनवास के बाद भगवान राम की कथा अब भारतीय सिनेमाघरों में एनिमेटेड रूप में प्रस्तुत की जाएगी। फरहान अख्तर, गीक पिक्चर्स इंडिया और एए फिल्म्स के सहयोग से रामायण को भारत में रिलीज किया जा रहा है। हाल ही में, फिल्म का टीजर ट्रेलर सोशल मीडिया पर जारी किया गया, जिसने दर्शकों के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है।सिनेमाघरों में जल्द नजर आएगी रामायण

रावण से पत्नी सीता को मुक्त कराने और हनुमान की राम के प्रति भक्ति की झलक को दर्शाती "रामायण: द लिजेंड ऑफ प्रिंस" (Ramayana The Legend of Prince Rama) दिवाली से पहले सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। यह फिल्म 18 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। आप इसे हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में देख सकते हैं। बता दें कि हिंदी में इसके वॉइस ओवर की भूमिका अरुण गोविल और अमरीश पुरी ने निभाई है, जो रामायण (Ramayan) सीरियल में भगवान राम का किरदार निभा चुके हैं।

भारत में बैन हुई थी रामायण फिल्म

रामायण फिल्म के भारत में बैन होने के पीछे कई कारण थे। सबसे पहली समस्या फिल्म के जापान द्वारा निर्माण को लेकर थी। विश्व हिंदू परिषद ने इस पर एक विरोध पत्र जारी कर अपनी नाराजगी जताई थी। इसके बाद प्रोड्यूसर ने इस गलतफहमी को दूर करने की कोशिश की और फिल्म को एनिमेटेड वर्जन में बनाने का प्रस्ताव पेश किया।

हालांकि, सरकार ने संवेदनशील विषय को कार्टून के रूप में प्रस्तुत करने पर असहमति जताई। इसके अलावा, उस समय भारत में राम जन्मभूमि को लेकर भी विवाद चल रहा था। ऐसे में फिल्म का निर्माण भारत में लगभग असंभव हो गया।

450 कलाकार इस फिल्म का थे हिस्सा

आखिरकार, यह फिल्म जापान में बनाई गई और दोनों देशों के लगभग 450 कलाकारों ने इसके निर्माण में योगदान दिया। फिल्म को रिलीज होने के एक साल बाद पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में प्रदर्शित किया गया।

हालांकि, उस समय राम जन्मभूमि से जुड़े विवाद के कारण यह फिल्म थिएटर्स में ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी और अंततः इसे टीवी पर प्रसारित किया गया। पिछले साल जब आदिपुरुष की आलोचना हुई, तब दर्शकों ने इस जापानी-भारतीय फिल्म रामायण की आदिपुरुष से तुलना की। लोगों ने इसे बेहद पसंद किया था।

Leave a comment