राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 11 फरवरी को आएंगे पंजाब , लोकसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद

राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 11 फरवरी को आएंगे पंजाब , लोकसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद
Last Updated: 06 फरवरी 2024

राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 11 फरवरी को आएंगे पंजाब , लोकसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद 

देश में लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 11 फरवरी को पंजाब आएंगे। जानकारी के अनुसार मल्लिकार्जुन खरगे के पंजाब दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में लोकसभा चुनावों का शंखनाद करना और पार्टी के पदाधिकारियों में नया जोश भरना है. खरगे कांग्रेस के पदाधिकारियों को लोकसभा चुनावों के लिए ड्यूटियां भी सौंपेंगे। जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में कभी भी आचार संहिता की घोषणा की जा सकती। इसलिए  चुनावों की तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन कर लिया गया हैं।

Subkuz.com के पत्रकार ने प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया कि गुरुवार को लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस भवन में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) की बैठक का आयोजन किया गया. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार हाईकमान पंजाब में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना चाहती है. पंजाब में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों को 'आप' पार्टी के साथ चलने के लिए राजी करना है. इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 11 फरवरी को चंडीगढ़ आएंगे।

सीटों को लेकर भी होगी चर्चा

जानकारी के अनुसार कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के इंचार्ज देवेंद्र यादव, प्रधान अमरिंदर सिंह राजा, प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व विधायक जोगिंद्र पाल, मेयर पन्ना लाल भटिया, वरिष्ठ यूथ नेता आशीष विज, डिप्टी मेयर अजय कुमार मीटिंग में मौजूद थे. बैठक के दौरान लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई।

मीटिंग के दौरान प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहां की कांग्रेस अध्यक्ष के साथ लोकसभा चुनाव में पार्टी सीटों पर उम्मीदवारों की जल्द घोषणा के लिए भी चर्चा की जाएगी। ताकि चुनाव तैयारियों के उचित समय मिल सके. कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रगट सिंह ने कहां कि पंजाब में टिकट जीतने वाले उम्मीदवार को देनी चाहिए, धर्म, जाति के नाम पर नहीं। 

Leave a comment
 

Latest News