Women Asia Cup Final Match: श्रीलंका ने पहली बार महिला एशिया कप का खिताब किया अपने नाम, भारत को आठ विकेट से दी मात, भारत का सपना टूटा

क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, टी२० वर्ल्ड कप, हिंदी न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, खेल की खबर, स्पोर्ट्स न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, मैच की न्यूज़

महिला एशिया कप 2024 में श्रीलंका ने भारत को पराजित करके एक नया इतिहास रच दिया है। श्रीलंका ने पहली बार महिला एशिया कप पर अधिकार जमाया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। कप्तान चमारी अटापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने एकतरफा मुकाबला जीत लिया।

Women Asia Cup Final Match: श्रीलंका ने पहली बार महिला एशिया कप का खिताब किया अपने नाम, भारत को आठ विकेट से दी मात, भारत का सपना टूटा

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय टीम और श्रीलंकाई टीम के बीच महिला एशिया टी20 कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला गया। श्रीलंका ने इस मैच में भारत को 8 विकेट से पराजित करके पहली बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर165 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका ने मात्र दो विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 60 रन की पारी खेली। इनके अलावा ऋचा घोष (30 रन) और जेमिमा ने 29 रन का योगदान दिया।

श्रीलंका ने जीता एशिया कप का पहला खिताब

Women Asia Cup Final Match: श्रीलंका ने पहली बार महिला एशिया कप का खिताब किया अपने नाम, भारत को आठ विकेट से दी मात, भारत का सपना टूटा

भारतीय महिला टीम द्वारा दिए गए 166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी श्रीलंका महिलका टीम ने पहला विकेट जल्दी खो दिया था। बल्लेबाज विश्मी गुनारत्ने मात्र 1 रन बनाकर रन आउट हो गईं। लेकिन इसके बाद कप्तान चमारी अटापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा ने संभल कर खेलते हुए टीम के लिए जीत की मजबूत नींव रख दी। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रन की शानदार साझेदारी हुई।

कप्तान अटापट्टू ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और दो छक्के की मदद से कुल 61 रन की पारी खेली। वहीं  हर्षिता समरविक्रमा नाबाद रहते हुए 51 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 69 रन बनाए। भारत की तरफ से केवल दीप्ति शर्मा को एक सफलता हासिल हुई।

भारत का खिताबी विजय रथ रुका

Women Asia Cup Final Match: श्रीलंका ने पहली बार महिला एशिया कप का खिताब किया अपने नाम, भारत को आठ विकेट से दी मात, भारत का सपना टूटा

भारतीय महिला टीम एशिया कप में अपना 9वां फाइनल मैच खेल रही थी। सभी को उम्मीद थी कि भारतीय टीम आसानी से अपना 8वां खिताब जीत जाएगी, लेकिन श्रीलंका ने भारत के इस विजयी रथ पर रोक लगा दी। बता दें भारत ने इससे पहले एशिया कप 2024 में एक भी मैच नहीं हारा था। वहीं श्रीलंका ने पहली बार महिला एशिया कप पर अधिकार जमाया हैं।

फाइनल मैच में दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

Women Asia Cup Final Match: श्रीलंका ने पहली बार महिला एशिया कप का खिताब किया अपने नाम, भारत को आठ विकेट से दी मात, भारत का सपना टूटा

भारतीय महिला टीम:- स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, उमा छेत्री, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, तनुजा कंवर और रेणुका ठाकुर सिंह।

श्रीलंका महिला टीम:- विशमी गुणरत्ने, चमारी अतापट्ट (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, हासिनी परेरा, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी और सचिनी निसांसला।

Leave a comment