Haryana Election 2024: हरियाणा में बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ रही कांग्रेस, उपमुख्यमंत्री पद के लिए हो होने लगी मारामारी, क्या करेगी पार्टी ?

Haryana Election 2024:  हरियाणा में बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ रही कांग्रेस, उपमुख्यमंत्री पद के लिए हो होने लगी मारामारी, क्या करेगी पार्टी ?
Last Updated: 2 घंटा पहले

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में आंतरिक मुद्दे उभर रहे हैं। कांग्रेस बिना किसी मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव लड़ रही है, लेकिन अब उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) पद के लिए भी दावेदारी शुरू हो गई है। रेवाड़ी से कांग्रेस उम्मीदवार और फरीदाबाद एनआईटी से विधायक नीरज शर्मा ने डिप्टी सीएम बनने की इच्छा व्यक्त की हैं।

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के भीतर उम्मीदवारों के बीच उपमुख्यमंत्री पद को लेकर दावेदारी तेज हो गई है। रेवाड़ी से चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक चिरंजीव राव और फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने इस पद के लिए अपनी इच्छाएं व्यक्त की हैं। नीरज शर्मा, जो पूर्व मंत्री पंडित शिव चरण शर्मा के बेटे हैं, उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की दावेदारी ठोंकी है। उन्होंने कहा कि "हम बाहर से आए हुए लोग हैं, इसलिए डिप्टी सीएम के पद पर ही हमारा संतोष है।" वहीं चिरंजीव राव का मानना है कि महत्वाकांक्षा रखना गलत नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी के भीतर इस प्रकार की प्रतिस्पर्धा तब हो रही है, जब पार्टी ने अब तक मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी घोषित नहीं किया है, जिससे चुनाव के दौरान नेतृत्व को लेकर चर्चाएं बढ़ रही हैं।

हुड्डा ने कहा - 'राज्य में बनेंगे 4 डिप्टी सीएम'

हरियाणा में कांग्रेस के भीतर उपमुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी उस समय बढ़ रही है, जब पार्टी ने अभी तक मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहले दावा किया था कि यदि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो चार उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे, जो अलग-अलग जाति और वर्ग का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है और कांग्रेस में उपमुख्यमंत्री पद को लेकर होड़ शुरू हो गई हैं।

हालांकि, कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि उपमुख्यमंत्री पद चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा नहीं है और यह एक राजनीतिक निर्णय होगा। इससे यह संकेत मिलता है कि चुनाव के बाद पार्टी नेतृत्व इस पर विचार करेगा, और यह मुद्दा सरकार गठन की प्रक्रिया के दौरान सुलझाया जाएगा। कांग्रेस इस समय राज्य में जातीय और वर्गीय संतुलन साधने के प्रयास में है, जो चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता हैं।

लालू यादव के दामाद भी बनना चाहते है उपमुख्यमंत्री

रेवाड़ी से कांग्रेस उम्मीदवार चिरंजीव राव की गिनती हरियाणा के युवा नेताओं में होती है। वे छह बार के विधायक और पूर्व सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय यादव के बेटे हैं, साथ ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद भी हैं। चिरंजीव राव ने कांग्रेस के टिकट आवंटन से पहले ही उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) पद के लिए अपनी दावेदारी जताई थी, और बाद में पार्टी ने उन्हें टिकट भी दे दिया।

चिरंजीव राव का कहना है कि यदि रेवाड़ी की जनता उन्हें विधायक चुनती है, तो वे डिप्टी सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी बरकरार रखेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि महत्वाकांक्षा रखना हर किसी का अधिकार है और इसमें कोई बुराई नहीं है। उनका मानना है कि राजनीति में इच्छाएं और महत्वाकांक्षाएं होना स्वाभाविक है, और यदि उन्हें मौका मिलता है, तो वे इस पद पर अपनी दावेदारी मजबूती से करेंगे।

Leave a comment
 

Latest News