Haryana Election 2024: कुमारी सैलजा को लेकर राजनीति में बढ़ी हलचल, दलों ने निकाले मोर्चे, तो कही बताया भावी मुख्यमंत्री

Haryana Election 2024: कुमारी सैलजा को लेकर राजनीति में बढ़ी हलचल, दलों ने निकाले मोर्चे, तो कही बताया भावी मुख्यमंत्री
Last Updated: 2 घंटा पहले

 

हरियाणा विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ-साथ नए घटनाक्रम सामने रहे हैं। कांग्रेस की नेता और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा के बारे में जानकारी मिल रही है कि वे हाल ही में पार्टी से नाराज हो गई हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही व्यक्तिगत टिप्पणियों से सैलजा को दुख पहुंचा है। इसी बीच, मनोहर लाल और अर्जुन मेघवाल के अलावा आकाश आनंद ने उन्हें अपने-अपने दलों में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

Haryana Election: हरियाणा में चुनाव प्रचार से दूर रहने वाली सिरसा की कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। कांग्रेस हाईकमान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस मुद्दे पर मौन हैं, जबकि भाजपा और बसपा ने इसे शनिवार को चुनावी मुद्दा बना लिया है।

 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और अर्जुन मेघवाल के साथ बसपा के संयोजक आकाश आनंद ने कुमारी सैलजा को अपने दलों में शामिल होने का आमंत्रण दिया, साथ ही उन्होंने हुड्डा पिता-पुत्रों को इस मुद्दे पर घेरने की कोशिश की।

 

चंद्रमोहन बिश्नोई ने सैलजा को बताया भावी मुख्यमंत्री

पंचकूला से कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रमोहन बिश्नोई ने सैलजा का समर्थन करते हुए उन्हें भावी मुख्यमंत्री घोषित किया। वहीं, बसपा के आकाश आनंद ने यहां यह भी कहा कि दलित नेताओं के लिए बसपा केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि उनका घर है। अगर उन्हें कांग्रेस में अपमान झेलना पड़ रहा है, तो बसपा उन्हें अपने घर में शामिल होने के लिए आमंत्रित करती है।

 

जातिगत टिप्पणियों से नाराज हैं सैलजा

कुमारी सैलजा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा जातिगत और व्यक्तिगत टिप्पणियां किए जाने के कारण कुमारी सैलजा हरियाणा के चुनाव प्रचार से पूरी तरह बाहर हो गई हैं। पिछले लगभग एक सप्ताह से वह किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग नहीं ले रही हैं।

हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने ऐसी टिप्पणियों का विरोध किया है, लेकिन सैलजा को चुनावी मैदान में लाने के लिए अब तक कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सैलजा के अपमान को जनता कभी नहीं भूलेगी।

 

अर्जुन राम मेघवाल कांग्रेस की टिप्पणियों पर की निंदा

हरियाणा दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कुमारी सैलजा पर कांग्रेसियों द्वारा की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परंपरा हमेशा से दलितों का अपमान करने की रही है। भाजपा किसी भी नेता का अपमान बर्दाश्त नहीं करती और ही अभद्र भाषा के प्रयोग को स्वीकार करती है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके समर्थकों ने सैलजा का अपमान किया है, उसे जनता कभी नहीं भूल सकेगी, और कांग्रेस को इसके लिए गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पंचकूला से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि सैलजा पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं और प्रदेश की संभावित मुख्यमंत्री हैं। उनके साथ ऐसा व्यवहार करना उचित नहीं है।

 

सैलजा को साथ लेने को हैं तैयार

 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दलित नेता कुमारी सैलजा का अपमान किया है। उन्होंने यह भी बताया कि सैलजा को अपशब्द कहे गए हैं और अब वह अपने घर पर बैठी हुई हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और गांधी परिवार को उनके अपमान के बावजूद कोई शर्म नहीं रही है। दलित समुदाय का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि एक बड़ा वर्ग इस मुद्दे पर विचार कर रहा है कि क्या कदम उठाए जाएं। हम अपने साथ कई नेताओं को लेकर आए हैं और हम उन्हें भी अपने साथ जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

 

 

Leave a comment