टोल टैक्स पर की तोड़-फोड़, स्थानीय लोगो से लिया जा रहा था टैक्स

टोल टैक्स पर की तोड़-फोड़, स्थानीय लोगो से लिया जा रहा था टैक्स
Last Updated: 27 जून 2023

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कांग्रेस के कार्यकर्ताओ की गुंडागर्दी देखने को मिल रही है | कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने टोल-प्लाजा में जमकर तोड़फोड़ और गुंडागर्दी की है। असल में मामला यह था की दुर्ग जिले के इस टोल तेज़ के ऊपर स्थानीय लोगो का भी टैक्स लिया जा रहा था और जो इसका विरोध कर रहे थे उनके साथ टोल वाले मारपीट कर रहे थे | इसी बात का भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर विरोध भी कर रहे थे। इसी कड़ी में मंगलवार शाम को वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ धरना देने पहुंचे थे। इसी दौरान वह जमकर हंगामा हुआ और काफी तोड़फोड़ भी की गयी |

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आम लोगों को अपने साथ किया और कहा की हम अपने हक़ की लड़ाई कर रहे हैं इसलिए हम सभी को साथ मिलकर आगे आना चाहिए और जब तक हमे हमारा हक़ नहीं मिलता पीछे नहीं हटना चाहिए | टोल पर 3 घंटे तक जोरदार हंगामा होता रहा जिसके कारण 3 घंटे तक रायपुर नागपुर नेशनल highway पर गाड़ियों की लम्बी कतार देखने को मिली | प्रदर्शनकर्ताओ ने CCTV को तोड़ दिया साथ ही टोल टैक्स पर और भी तोड़ फोड़ की |

3 दिन का दिया अल्टीमेटम

मुकेश चंद्राकर ने सभी को चेतावनी देते हुए कहा की यदि आप लोगो ने इस व्यवस्था को तीन दिन के अंदर नहीं सुधारा तो हम सब इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे और तब तक करेंगे जब तक इस अव्यवस्था को ठीक नहीं किया जाता है |

Leave a comment
 

Latest News