जन्नत से कम नहीं है भारत के ये खूबसूरत गांव:इनके आगे पर्यटक स्थल भी फेल है,जाने कैसे

जन्नत से कम नहीं है भारत के ये खूबसूरत गांव:इनके आगे पर्यटक स्थल भी फेल है,जाने कैसे
Last Updated: 13 जुलाई 2024

जन्नत से कम नहीं है भारत के ये खूबसूरत गांव

भारत एक ऋषि-मुनियों की भूमि है, जहां कई महात्माओं एवं देवी-देवताओं ने अवतरण लिया है। यहां के प्रत्येक हिस्से में कोई न कोई रहस्य, इतिहास अवश्य छिपा हुआ है, जो इस क्षेत्र और राज्य की पहचान का प्रतीक है। भारत तीन ओर से समुद्र से घिरा है और एक ओर पहाड़ों से ढका हुआ है। इसके 13 राज्यों की सीमा से समुद्र लगा हुआ है। यहां एक ओर जहां जंगल हैं, तो दूसरी ओर रेगिस्तान है। यहां चारों धाम की यात्रा में सभी तरह के नजारों के दर्शन हो जाते हैं। भारत आस्था-विश्वास के साथ विज्ञान की भी भूमि है।

भारत को प्रकृति ने एक ओर जहां अनुपम और भरपूर सुंदरता से सजाया है, तो दूसरी ओर अध्यात्म की गंगा भी बहाई है। भारत में एक ओर हिमालय है, तो दूसरी ओर खूबसूरत समुद्री तट हैं। भारत की चारों दिशाओं में फैले राज्यों और क्षेत्रों की अपनी-अपनी विशेषता, अपना-अपना इतिहास है। यही कारण है कि देश के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों की भी पहली पसंद भारत होती है। भारत का उत्तरी क्षेत्र अपने खान-पान, बोली-भाषा, और वस्त्रों के लिए प्रसिद्ध है।

यहां हम आपको भारत के उन गांवों के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी जन्नत से कम नहीं हैं। यह पर्यटन के साथ-साथ भारत के गौरव को भी बढ़ा रहे हैं।

 

खोनोमा गांव, नागालैंड

खोनोमा, नागालैंड का एक छोटा-सा गांव है। यह एशिया और भारत का पहला ग्रीन विलेज है। यहां की खूबसूरती के लिए पहाड़, जंगल, झरने और खूबसूरत खेत सब देखने को मिलते हैं। खोनोमा को ग्रीन विलेज बनाने में यहां के लोगों का बड़ा योगदान है। यहां के पेड़, जंगल, घर और टूरिज्म का रखरखाव यहां के लोग ही करते हैं। रास्ते के दोनों तरफ फूल ही फूल दिखाई देते हैं। ऐसा लगता है कि कुदरत ने इस जगह को खुद संजोया है।

 

जुलुक, सिक्किम

ज़ुलुक सिक्किम में स्थित एक अनोखी जगह है, जो यात्रियों के लिए एक छुपा हुआ नगीन है। यह पूर्वी हिमालय की वादियों में बसा एक एकांत गाँव है। ज़ुलुक की यात्रा पर 32 हेयरपिन मोड़ के साथ गाड़ी चलाना एक रोमांचक अनुभव है। सिक्किम प्राकृतिक रूप से खूबसूरत और शांत स्थान है, जहां बिताया हर पल यादगार बन जाता है।

मलाणा, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में स्थित मलाणा गांव अपने अनोखे रीति-रिवाजों और परंपराओं के लिए जाना जाता है। यह गांव चारों तरफ से गहरी खाइयों और बर्फीले पहाड़ों से घिरा है। यहां की आबादी करीब 1700 है। सैलानी यहां की सर्द हवाओं और देवदार के दरख़्तों के बीच सुकून भरे दिन गुज़ारते हैं। यहां की पवित्र कही जाने वाली बूटी भी काफी प्रसिद्ध है।

 

मुनस्यारी, उत्तराखंड

मुनस्‍यारी उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो राज्य के पिथौरागढ़ जिले में स्थित है। यह हिल स्टेशन 2300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और बर्फ की मोटी चादर से ढका रहता है। यहां की बर्फीली चोटियों के कारण इसे उत्तराखंड का ‘मिनी कश्मीर’ कहा जाता है। यह स्थान साहसिक ट्रैवलर्स के लिए स्वर्ग समान है और हिमालय वस्पतियों और वन्य जीवन के लिए भी प्रसिद्ध है।

 

तारकरली, महाराष्ट्र

तारकरली, महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के मालवन तालुका में स्थित है। यहां का समुद्र तट तटीय महाराष्ट्र का एक लोकप्रिय पर्यटक गंतव्य है। यहां से शिवाजी महाराज द्वारा निर्मित प्रसिद्ध नौसेनिक किले सिंधुदुर्ग को देखा जा सकता है। यह गांव अपने रामनवमी उत्सव के लिए प्रसिद्ध है और यहां का समुद्र तट बेहद साफ और आकर्षक है। यहाँ साल भर मछलियां पकड़ी जाती हैं और अक्सर डॉल्फ़िनें देखी जा सकती हैं।

 

इन खूबसूरत गांवों का दौरा करके आप भारत की अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर का आनंद ले सकते हैं। 

Leave a comment
 

Latest Columbus News