Bollywood News: 64 साल की उम्र में अपनी खूबसूरती से कहर बरसा रही ये हसीना, क्या है इनकी फिटनेस का राज? आइये जानते हैं इस एक्ट्रेस के बारे में

Bollywood News: 64 साल की उम्र में अपनी खूबसूरती से कहर बरसा रही ये हसीना, क्या है इनकी फिटनेस का राज? आइये जानते हैं इस एक्ट्रेस के बारे में
Last Updated: 30 नवंबर -0001

एवरग्रीन ब्यूटी संगीता बिजलानी मंगलवार को अपना 64वां जन्मदिन मनाएगी। बता दें इस बड़ी उम्र में भी संगाती अपनी खूबसूरती के जलवे चारो तरफ बिखेर रही हैं। वह अपनी फिटनेस से लोगों को कायल बनाती हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

एंटरटेनमेंट: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी आज यानि मंगलवार (9 जुलाई 2024) अपना 64वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस उम्र में भी संगीता पहले की तरह खूबसूरत और जवान नजर आती है। हालांकि संगीता इन दिनों बॉलीवुड की चकाचौंध से दुरी बनाकर रखती हैं, लेकिन सोशल मिडिया पर संगीता काफी एक्टिव रहती है। संगीता अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

संगीता की खूबसूरती को देखकर लोग कहते थे 'बिजली'

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी का जन्म 9 जुलाई 1960 को मुंबई में एक बड़े घराने में हुआ था। उसे बचपन से ही ग्लैमर की दुनिया में जाने का सपना देखा था। इसलिए उन्होनें मात्र 16 साल की उम्र में ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। इसके बाद देखते ही देखते संगीता मॉडलिंग की दुनिया में एक बड़ा चेहरा बन गईं। उनके ग्लैमर और खूबसूरती को देखते हुए लोग उसे 'बिजली' नाम से पुकारने लगे। बता दें साल 1980 में संगीता बिजलानी ने मिस इंडिया का ख़िताब हासिल किया। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड में एंट्री करने में कोई परेशानी नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक संगीता ने 1988 में फिल्म 'कातिल' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट आदित्य पंचोली थे। वही 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'त्रिदेव' संगीता के करियर की पहली हिट फिल्म बनी। जिसके कारण उनकी अलग से पहचान बनी. इसके बाद संगीता पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'जुर्म', 'इज्जत' और 'हातिमताई' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।

क्रिकेटर के संग रचाई शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी के प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। फिल्म जगत की दुनिया को छोड़कर एक्ट्रेस का दिल क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन पर आ गया। मोहम्मद अजहरुद्दीन को संगीता इतना ज्यादा पसंद करती थी की  उन्होनें उनसे शादी करने का भी फैसला कर लिया। हालांकि अजहरुद्दीन पहले से भी शादीशुदा थे और दो बेटे भी थे। लेकिन संगीता से शादी करने के लिए उन्होनें अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। इसके बाद अजहरुद्दीन और संगीता 4 नवंबर 1996 को शादी के बंधन में बंद गए। अजहरुद्दीनके साथ शादी करने के लिए संगीता ने इस्लाम धर्म को भी अपना लिया था और फिर उनका नाम संगीता से आयशा बन गया। दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और शादी के 13 साल बाद साल 2010 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। संगीता ने शादी के बाद अपने फिल्मी कॅरियर को अलविदा कह दिया था। बता दें संगीता बिजलानी की आखिरी फिल्म 1996 में आई 'निर्भय' थीं।

संगीता 64 साल की उम्र में भी लगती है गजब

जानकारी के मुताबिक इन दिनों संगीता अपने पिता के साथ मुंबई में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन अपनी ग्लेमर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैन्स से जुड़ी रहती हैं। इन तस्वीरों में उनका इस उम्र में भी ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलता हैं। संगीता काफी खूबसूरत और फिट हैं। एक्ट्रेस खुद को फिट और स्लिम रखने के लिए जिम तथा घर पर काफी मेहनत करती हैं, जिसक फोटो वो अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ सांझा कर क्रेज लेती रहती हैं।

Leave a comment