'Singham Again' में शामिल होंगे ये सुपरस्टार, फिल्म को लगाएंगे चार चांद, नजरे आएंगे कई बड़े कलाकार

'Singham Again' में शामिल होंगे ये सुपरस्टार, फिल्म को लगाएंगे चार चांद, नजरे आएंगे कई बड़े कलाकार
Last Updated: 3 घंटा पहले

इस दिवाली, सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले, निर्माताओं ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है, जिसे इस फिल्म की सफलता में चार चांद लगाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Singham Again: रोहित शेट्टी की सबसे शानदार कॉप यूनिवर्स की फिल्म "सिंघम अगेन" का दर्शकों में काफी समय से उत्साह बना हुआ है। इस फिल्म में एक या दो नहीं, बल्कि कई बड़े सितारे नजर आएंगे। इस बीच, एक और सुपरस्टार की फिल्म में शामिल होने की खबर आई है, जो अपने दबंग अंदाज में दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

ये होंगे कलाकार

'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, रणवीर सिंह, करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, और दीपिका पादुकोण जैसे मशहूर सितारे शामिल हैं। 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर बॉलीवुड के इतिहास में सबसे लंबा ट्रेलर माना जा रहा है। इस ट्रेलर में आपको 'बाजीराव सिंघम' के रूप में अजय देवगन का वही दमदार अंदाज देखने को मिलेगा, वहीं करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी शक्तिशाली पुलिस अधिकारी के रूप में जोरदार एंट्री करती नजर आई हैं।

'सिंघम अगेन' में शामिल होंगे ये सुपरस्टार

इन सभी खबरों के बीच एक और अभिनेता हैं, जिनकी फिल्म में शानदार एंट्री कन्फर्म की गई है। यह अभिनेता हैं सलमान खान। सलमान अब रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन गए हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में सलमान खान की एंट्री की पुष्टि हो चुकी है।

इस रोल को निभाएंगे सलमान खान

'सिंघम अगेन' सीरीज में सलमान खान एक कैमेयो रोल में नजर आएंगे। वह 'दबंग' के चुलबुल पांडे के किरदार में होंगे। हालांकि, ट्रेलर में सलमान खान का कोई भी दृश्य नहीं दिखाया गया है। उनके किरदार का परिचय सीधे फिल्म की रिलीज के दौरान ही होगा।

रावण की लंका को जलाएंगे सिंघम

फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। इसमें अर्जुन कपूर नकारात्मक भूमिका में नजर रहे हैं। वह रावण के किरदार में हैं, जिनकी लंका को जलाने के लिए सिंघम किसी भी कीमत पर तैयार है। ट्रेलर में करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह (जो सिंबा के रूप में हैं), अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ की झलक भी दिखाई गई है।

Leave a comment