UP News: एएमयू कैंपस में हमला! ताबड़तोड़ फायरिंग से JN मेडिकल कॉलेज में दहशत का माहौल, दो कर्मचारी घायल

UP News: एएमयू कैंपस में हमला! ताबड़तोड़ फायरिंग से JN मेडिकल कॉलेज में दहशत का माहौल, दो कर्मचारी घायल
Last Updated: 24 जुलाई 2024

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के कैंपस में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। मिली सुचना के अनुसार इस हमले में दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे में शामिल दो हमलावरों को सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकड़ लिया गया है।

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के एक कैंपस में देर रात दो गुटों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार दो कर्मचारियों पर गोली चलाई गई। इस हमले में कैंपस में गोली चलने से भगदड़ मच गई और उस समय हॉस्टल में मौजूद कुछ लोगों एक होम्योपैथिक डॉक्टर भी थे। इस दौरान फायरिंग में घायल हुए दोनों कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

AMU कैंपस में मची भगदड़

बता दें कि, यह वारदात जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्पेशल वार्ड के पास स्थित कैंटीन के बाहर सोमवार रात करीब 11 बजे हुई थी। जहां घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कैंटीन संचालक से पैसे वसूल रहे थे। जब संचालक ने पैसे देने से मना कर दिया तो बदमाशों ने वहां फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले के बाद अफरा-तफरी का का माहौल बन गया। इस घटना में एक महिला घायल हो गई थी। जो अभी खतरे से बाहर है। बताया गया कि, कैंटीन के विवाद को लेकर यहां पहले भी विवाद हो चुकें हैं।

घायल लोगों का इलाज जारी

मिली जानकारी के अनुसार, फायरिंग के दौरान घायल हुए लोगों को तुरंत एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसके बाद, कैंपस में फायरिंग की सूचना पर AMU के प्रॉक्टर प्रो. वसीम अहमद, प्रॉक्टोरियल टीम, और सिविल लाइंस पुलिस तत्काल मौके पर घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही मामले की जांच ने जुट गई है और गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान के लिए पूछताछ भी जारी है।

इससे पहले भी हो चुकी है फायरिंग

सूत्रों के मुताबिक, 2018 में भी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से इस तरह का गोलीबारी का मामला सामने आया था। उस समय कैंपस के RM हॉल में गोलीबारी की गई थी। जानकारी के अनुसार, इस घटना में दो छात्र घायल हुए थे। बताया कि दोनों घायल छात्र सगे भाई थे। इस मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने केस दर्ज किया था। बताया गया था कि, इस मामले में कुछ बदमाश छात्र अन्य छात्रों से तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो तो उन बदमाश छात्रों ने उन दोनों भाइयों पर चाकू और तमंचे की बट से हमला कर दिया था।

 

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News