महाराष्ट्र चुनाव से पहले सीएम शिंदे का बड़ा फैसला, मुंबई के सभी टोल फ्री

महाराष्ट्र चुनाव से पहले सीएम शिंदे का बड़ा फैसला, मुंबई के सभी टोल फ्री
Last Updated: 14 अक्टूबर 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी 5 टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों से टोल नहीं लिया जाएगा। यह फैसला आज रात, 14 अक्टूबर से लागू होगा। इस कदम का उद्देश्य नागरिकों को राहत प्रदान करना और चुनावी माहौल को सकारात्मक बनाना है।

मुंबई: मुंबई टोल टैक्स फ्री: सीएम शिंदे की घोषणा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी 5 टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों से टोल नहीं लिया जाएगा। यह निर्णय आज रात, 14 अक्टूबर से लागू होगा।

मुंबई में हल्के वाहनों से टोल टैक्स माफ

आज शिंदे सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में तय हुआ कि अब मुंबई आने वाले किसी भी हल्के वाहन से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। यह प्रावधान आज रात से लागू होगा, जिसमें वाशी, मुलुंड, ऐरोली, दहिसर और आनंदनगर टोल पर हल्के वाहनों को टैक्स नहीं देना होगा।

हल्के वाहनों की सूची: टोल टैक्स से मुक्त गाड़ियाँ

हल्के वाहनों की श्रेणी में कई प्रकार के वाहन शामिल हैं। इनमें कार, टैक्सी, जीप, छोटा ट्रक, वैन और डिलीवरी वैन आदि आते हैं। आज रात से इन सभी वाहनों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

2.80 लाख वाहन चालकों को मिलेगी टोल छूट

महाराष्ट्र के मंत्री दादाजी दगडू भुसे ने बताया कि मुंबई में प्रवेश करते समय दहिसर, आनंद नगर, वैशाली, ऐरोली और मुलुंड सहित 5 टोल प्लाजा थे, जहां 45 से 75 रुपये तक वसूले जाते थे। यह शुल्क 2026 तक लागू था।

मंत्री ने बताया कि लगभग 3.5 लाख वाहन इन टोल से गुजरते थे, जिनमें से 70 हजार भारी वाहन और 2.80 लाख हल्के वाहन थे। सरकार ने आज रात 12 बजे से हल्के वाहनों को टोल से छूट देने का फैसला किया है, जिससे लोगों का समय बच सकेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कई महीनों की चर्चा के बाद लिया गया है और इसे एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है।

Leave a comment