President Muizzu in India: भारत यात्रा पर आए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, ड्रैगन को संदेश देते हुए कहा - 'चीन के साथ दोस्ती है लेकिन...'

President Muizzu in India: भारत यात्रा पर आए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, ड्रैगन को संदेश देते हुए कहा - 'चीन के साथ दोस्ती है लेकिन...'
Last Updated: 3 घंटा पहले

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 6-10 अक्टूबर के बीच भारत की यात्रा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आधिकारिक निमंत्रण पर आए हैं। यह मुइज्जू की दूसरी भारत यात्रा है। इस दौरे के दौरान, उन्होंने भारत को एक महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए कहा कि दोनों देश केवल अच्छे मित्र हैं, बल्कि उनके संबंध साझा हितों से जुड़े हैं।

नई दिल्ली: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर भारत पहुंचे, जहां उनका स्वागत विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और मालदीव के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। जयशंकर ने मुइज्जू की भारत और मालदीव के रिश्तों को सशक्त करने की प्रतिबद्धता की सराहना की और दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और गहराई देने की उम्मीद जताई। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुइज्जू की वार्ता से इन संबंधों को और प्रगाढ़ता मिलेगी।

यह यात्रा दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे मुद्दों पर सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

भारत के खिलाफ नहीं लिया जाएगा कोई फैसला - राष्ट्रपति मुइज्जू

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत की यात्रा के दौरान स्पष्ट किया कि मालदीव कभी ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगा जिससे भारत की सुरक्षा या दोनों देशों के संबंधों पर नकारात्मक असर पड़े। जब उनसे मालदीव और चीन के बीच बढ़ते संबंधों के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने भारत को आश्वासन देते हुए कहा कि मालदीव की विदेश नीति का कोई भी निर्णय भारत की सुरक्षा को कमजोर नहीं करेगा।

मुइज्जू ने जोर देकर कहा कि भारत मालदीव का महत्वपूर्ण साझेदार है और दोनों देशों के संबंध साझा हितों पर आधारित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी अन्य देश के साथ मालदीव के संबंध भारत के साथ उसके रिश्तों को प्रभावित नहीं करेंगे। उनका यह बयान भारत-मालदीव संबंधों में भरोसे और सहयोग को और मजबूत करने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं।

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और मालदीव की प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद भारत दौरे पर

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आधिकारिक निमंत्रण पर 6-10 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर आए हैं। इस यात्रा के दौरान, मुइज्जू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। उनके आगमन पर विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया। हाल ही में भारत-मालदीव संबंधों में कुछ खटास आई थी, लेकिन मुइज्जू ने अब सुलह का रुख अपनाया है। उन्होंने भारत को दी गई वित्तीय सहायता के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए नई दिल्ली को माले का सबसे करीबी सहयोगी बताया।

इस यात्रा से दोनों देशों के संबंधों में फिर से गर्मजोशी आने की उम्मीद है, खासकर आर्थिक सहयोग, सुरक्षा और द्विपक्षीय हितों के क्षेत्रों में। मुइज्जू का यह दौरा दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को और प्रगाढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता हैं।

 

Leave a comment