सोनीपत से आई एक दुखद खबर, पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, कई घायल

सोनीपत से आई एक दुखद खबर, पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, कई घायल
Last Updated: 3 घंटा पहले

सोनीपत के गांव रिढाऊ में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लगने की घटना हुई। इस हादसे में कई कर्मचारियों के हताहत होने की जानकारी मिली है। एक व्यक्ति की तो मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हैं।

Sonipat: सोनीपत की एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लगने के कारण कई कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है। घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।

दमकल विभाग की गाड़ियाँ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित हो रही थी, और धमाके का कारण गैस सिलेंडर का लीक होना बताया जा रहा है।

फैक्ट्री अवैध रूप से हो रही थी संचालित

एक एंबुलेंस के जरिए पांच लोगों को पीजीआई रोहतक भेजा गया है। घटना स्थल पर आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं। यह पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित हो रही थी। धमाका सुबह के समय हुआ।

धमाके का कारण गैस सिलेंडर का लीक होना बताया जा रहा है। फैक्ट्री कब से कार्यरत थी, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। धमाके के बाद ग्रामीणों को फैक्ट्री के बारे में जानकारी हुई।

Leave a comment
 

Latest News