महाराष्ट्र में चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, टिकट न मिलने पर उन्मेश पाटिल आज उद्धव गुट में हुए शामिल

महाराष्ट्र में चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, टिकट न मिलने पर उन्मेश पाटिल आज उद्धव गुट में हुए शामिल
Last Updated: 03 अप्रैल 2024

लोकसभा चुनाव,2024 से पहले महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। जलगांव से भाजपा सांसद उन्मेश पाटिल आज (03 अप्रैल) उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में उद्धव गुट का दामन थाम लिया है।

Maharashtra Lok Sabha Election: आगामी चुनाव से पहले महाराष्ट्र के जलगांव BJP सांसद को टिकट नहीं मिलने से नाराज उन्मेश पाटिल ने बुधवार (03 अप्रैल) को शिवसेना के उद्धव गुट में शामिल हो गए हैं। वहां मौजूद उद्धव ठाकरे ने कहा कि,'मैं आपका सम्मान करता हूं, लोग सत्ता के साथ जाते हैं, लेकिन आपने विपक्ष के साथ हैं। अब तक हमने जलगांव को BJP के लिए छोड़ दिया था। लेकिंन इस बार हमारी पार्टी जलगांव से चुनाव लड़ेंगी।

BJP लोगों का इस्तेमाल करके फेंक देती है

subkuz.com को मिली जानकारी के मुताबिक, सभा में उपस्थित शिवसेना के प्रमुख ने कहा,'मैं आप सभी का हमारी सेना में स्वागत करता हूं।आपकी भावनाएं मेरे जैसी ही हैं। इस्तेमाल करो और फेंक दो यही बीजेपी का रवैया रहा है।, आप जैसे कई लोगों को BJP ने इस्तेमाल करके पार्टी से निकाल दिया है। महाराष्ट्र पुरे देश को एक नई दिशा दिखा रहा है।',

बीजेपी ने नहीं दिया टिकट

मिले सूत्रों के अनुसार, कहा जा रहा था कि पार्टी के कथित आंतरिक विरोध के चलए BJP ने उन्मेश पाटिल को टिकट नहीं दिया है। इस बार भाजपा ने जलगांव चुनाव क्षेत्र से उनकी जगह स्मिता वाघ को चुवावों में उतारा है। जिस वजह से नाराज होकर उन्मेश पाटिल ने पार्टी बदलने का निर्णय किया था। बताया जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्मेश को चुनाव क्षेत्र से 7 लाख से अधिक मत मिले थे।

Leave a comment