मौसम विभाग ने नौ राज्यों में भारी बारिश का किया पूर्वानुमान, यूपी और बिहार की स्थिति पर डालें नजर

मौसम विभाग ने नौ राज्यों में भारी बारिश का किया पूर्वानुमान, यूपी और बिहार की स्थिति पर डालें नजर
Last Updated: 3 घंटा पहले

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी पांच दिनों के लिए पूर्वोत्तर के सात और दक्षिण भारत के दो राज्यों में मूसलधार बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही, पश्चिम और उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में, गुजरात और कर्नाटक में सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। उत्तर प्रदेश में मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है।

नई दिल्ली: कई राज्यों में मौसम में बदलाव आने वाला है। आने वाले पांच दिनों में दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में अगले पांच दिन में हल्की बारिश होने का अनुमान है। दूसरी ओर, उत्तर और पश्चिम भारत में मौसम शुष्क बना रहेगा। पिछले 24 घंटों में दक्षिण कर्नाटक और गुजरात में भारी बारिश दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत, विशेष रूप से तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पिछ्ले 24 घंटे के दौरान, कर्नाटक के तुमकुरु में 15 सेंटीमीटर, गुजरात के वडोदरा में 13 सेंटीमीटर, जूनागढ़ में 11 सेंटीमीटर और मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 10 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

बिहार में बाढ़ से प्रभावित चार लाख लोग

बिहार के दरभंगा जिले में कोसी नदी ने एक बार फिर भयंकर रूप धारण कर लिया है। किरतपुर प्रखंड के भुभोल गांव के निकट कोसी नदी के तटबंध के टूटने से यहां लगभग चार लाख लोग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

उत्तर प्रदेश में मौसम रहेगा सुहावना

बिहार के पांच जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में पूर्वी और पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, और सारण शामिल हैं। यहां हल्की वर्षा और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में पांच अक्टूबर तक मौसम ठंडा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

अगले पांच दिन का मौसम पूर्वानुमान

1 अक्टूबर:

मौसम विभाग ने तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी झमाझम बारिश की संभावना है।

2 अक्टूबर:

पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के लिए भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु और केरल में भी बारिश जारी रहेगी।

3 अक्टूबर:

मणिपुर, नगालैंड, मेघालय, असम, त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। तमिलनाडु और केरल में येलो अलर्ट जारी है।

4 अक्टूबर:

मौसम विभाग ने सात राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें असम, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। तमिलनाडु में भी भारी बारिश की संभावना है।

5 अक्टूबर:

दक्षिण-पश्चिम भारत में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

 

 

Leave a comment