देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में विविधता देखी जा रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में गर्मी बढ़ रही है, जहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका हैं।
Mosam Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कई इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर तेज धूप और उमस ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है, जबकि रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, दक्षिण भारत और पहाड़ी इलाकों में बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में उत्तर भारत में गर्मी और बढ़ेगी, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडक बनी रहेगी। मध्य भारत में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।आइए जानते हैं, आज देश के प्रमुख राज्यों में कैसा रहेगा मौसम।
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश: गर्मी का बढ़ेगा असर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कल तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिनभर तेज धूप रहेगी और अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात का तापमान भी 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हवा की गति 10-15 किमी/घंटा रहेगी, जिससे मामूली राहत मिल सकती है।उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी यूपी में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि पूर्वी यूपी में बादलों की हल्की आवाजाही रहेगी। मौसम विभाग ने तेज हवाओं (20-25 किमी/घंटा) की संभावना जताई है, जिससे दिन के समय गर्मी अधिक महसूस होगी।
राजस्थान में गर्मी, मध्य प्रदेश में बारिश
राजस्थान में भीषण गर्मी जारी है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और आसपास के इलाकों में तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। मध्य प्रदेश में भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री के आसपास रहेगा।
जानें इन राज्यों के मौसम का हाल
शिमला, मनाली और औली जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं, निचले इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तापमान 15-18 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यह 5 डिग्री तक गिर सकता है। मुंबई और पुणे में तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दिन में तेज धूप और उमस बनी रहेगी। विदर्भ में गर्म हवाएं (लू) चल सकती हैं, जिससे तापमान में तेजी आएगी।
चेन्नई और कोयंबटूर में हल्की बारिश की संभावना है। तापमान 38-40 डिग्री तक जा सकता है, लेकिन बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में आंधी-तूफान की भी चेतावनी दी है।असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तापमान 28-30 डिग्री के बीच रहेगा। तेज हवाएं (15-20 किमी/घंटा) चलने की संभावना हैं।