Weather Update: दिल्ली में बारिश के बाद भी बढ़ा पारा, मौसम विभाग ने उत्तर-भारत में बारिश और कश्मीर में बर्फबारी की दी चेतावनी, जाने आज के मौसम हाल

Weather Update: दिल्ली में बारिश के बाद भी बढ़ा पारा, मौसम विभाग ने उत्तर-भारत में बारिश और कश्मीर में बर्फबारी की दी चेतावनी, जाने आज के मौसम हाल
अंतिम अपडेट: 21 घंटा पहले

दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बारिश और तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट हो सकती है। आज यानी 21 फरवरी से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे मौसम थोड़ा गर्म हो सकता हैं।

मौसम: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हल्की बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखा गया है। तेज हवाएं चल रही हैं, लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आई है। दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, कल से मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। 25 फरवरी तक आंशिक तौर पर बादल रह सकते हैं, लेकिन इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान मौसम में कोई बड़ी गिरावट या बदलाव की संभावना नहीं हैं।

उत्तर-भारत में बारिश के आसार 

वर्तमान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय है, जिसका प्रभाव उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों पर पड़ रहा है। इसके कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 20 फरवरी को दिल्ली में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हुई, और अब आगामी दिनों में इन इलाकों में और बारिश की संभावना हैं।

बंगाल में आंधी-बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज दक्षिण बंगाल के कई जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, गुरुवार सुबह पश्चिमी जिलों पुरुलिया, बांकुड़ा और बीरभूम में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। कोलकाता, हावड़ा, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, नदिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई हैं।

विभाग ने यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से दक्षिण बंगाल के जिलों में रात का तापमान सामान्य से अधिक हो रहा है। इस मौसम में यह आंधी-बारिश तापमान में गिरावट ला सकती है, लेकिन इसके बावजूद रात का तापमान अपेक्षाकृत ऊंचा रह सकता हैं।

झारखंड का मौसम 

झारखंड में वृहस्पतिवार सुबह कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जबकि अन्य स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में बादलों की गरज के साथ बारिश हुई। रांची में 11.6 मिमी, सरायकेला में 23.5 मिमी, सिमडेगा में 10.5 मिमी, लोहरदगा में 7.5 मिमी और बोकारो में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हुईं हैं।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर 

राजस्थान के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। झुंझूनू के उदयपुर वाटी में 19 मिमी, सीकर के फतेहपुर में 16 मिमी, गंगानगर में 15.1 मिमी, और खेतड़ी में 13 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा, नोखा, संगरिया, सांभर और शाहपुरा में भी बारिश का अनुमान है। जालौर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और अलवर में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर में बर्फबारी

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार को बर्फबारी की ताजा घटना दर्ज की गई है, जिसमें श्रीनगर के पर्यटक स्थलों जैसे गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम के साथ-साथ बडगाम जिले के दूधपथरी में हल्की बर्फबारी देखी गई। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश हुई, जिससे घाटी में वर्षा की कमी में कुछ सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 21-23 फरवरी तक कश्मीर में बादल छाए रहने की संभावना है, और 24-25 फरवरी को छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 26-28 फरवरी तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना हैं।

Leave a comment