कही आपने सपने में कुत्ते को काटते हुए तो नहीं देखा ? सपने में कुत्ते को काटते हुए देखने का क्या मतलब होता है ?जाने |

कही आपने सपने में  कुत्ते को काटते हुए तो नहीं देखा ? सपने में  कुत्ते को काटते हुए देखने का क्या मतलब होता है ?जाने |
Last Updated: 03 जून 2024

सपनों में कुत्ते के संकेत

अक्सर हम जिन चीजों से डरते हैं या दिन में देख लेते हैं, वही चीजें हमें सपने में दिखाई देती हैं। इसका मतलब है कि जो सपने हम देखते हैं, वे हमारे भविष्य को प्रभावित नहीं करते हैं। इनमें से ज्यादातर सपने हमारे विचारों और अनुभवों से प्रभावित होकर आते हैं। सच्चे सपने वे होते हैं जो गहरी नींद में देखे जाते हैं और ये अन्य सपनों से अलग होते हैं।

कई बार सपने शुभ-अशुभ का संकेत भी देते हैं। हर सपने का अपना एक अर्थ होता है। यदि सपने में कुत्ता दिखाई दे, या कुत्ता काटता और रोता हुआ दिखाई दे, तो इसका भी एक मतलब होता है। आइए जानते हैं इस आर्टिकल में सपने में कुत्ते को काटते हुए देखना क्या संकेत देता है।

 

कुत्ते को काटते हुए देखना

यदि कोई व्यक्ति अपने सपने में कुत्ता काटते हुए देखता है, तो यह बहुत शुभ सपना माना जाता है। यह संकेत है कि आप जल्द ही अपनी परेशानियों से निकल जाएंगे और मित्रों, संबंधियों या अन्य लोगों की सहायता मिलेगी।

 

कुत्ते को खुश देखना

यदि सपने में कुत्ता मस्ती करता हुआ और प्रसन्न मुद्रा में दिखे, तो यह भी शुभ सपना माना जाता है। यह संकेत देता है कि आप अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं।

एक साथ कई कुत्तों को देखना

यदि सपने में आप एक साथ कई कुत्तों को देखते हैं, तो यह संकेत देता है कि आपको अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। अगर आपके अपने परिवार के साथ रिश्ते ठीक नहीं हैं, तो उन्हें सुधारने का यह संकेत है।

 

कुत्ते को रोता हुआ देखना

स्वप्नशास्त्र के अनुसार, सपने में कुत्ते को रोता हुआ देखना अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि किसी मित्र के साथ कुछ बुरा या दुर्घटना होने वाली है।

 

कुत्ते को गुस्से में देखना

अगर सपने में कुत्ता गुस्से में नजर आता है, तो यह संकेत है कि आपके साथ किसी अपने द्वारा धोखा हो सकता है। यह भी संकेत है कि आपके साथ कोई विवाद होने वाला है जिसे आपको जल्द सुलझा लेना चाहिए।

 

सपने में पागल कुत्ता दिखना

सपने में पागल कुत्ते का दिखना एक तरह का अशुभ संकेत होता है। इसका मतलब होता है कि आपको आपके महत्‍वपूर्ण कार्य में किसी भी तरह की सफलता नहीं मिलेगी। इस स्वप्न को मृत्यु तुल्य कष्ट का भी सूचक माना गया है।

Leave a comment