मझगांव डॉक ने 60% डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी का टर्नओवर 14% बढ़कर ₹10,775 करोड़ हो गया। पिछले 2 साल में कंपनी ने 568% रिटर्न दिया।
Dividend: Defence सेक्टर की दिग्गज कंपनी Mazagon Dock Shipbuilders Ltd (MDL) ने FY 2024-25 के लिए ₹3 प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया कि इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 16 अप्रैल 2025 तय की गई है और भुगतान 7 मई 2025 तक पूरा कर दिया जाएगा।
FY25 में 14% की ग्रोथ, टर्नओवर ₹10,775 करोड़ के पार
कंपनी के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में Mazagon Dock का turnover 14% बढ़कर ₹10,775.34 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले वर्ष ₹9,466.58 करोड़ था। यह आंकड़े प्रारंभिक और अनऑडिटेड हैं।
डिविडेंड और शेयर प्राइस में बंपर ग्रोथ
Mazagon Dock का शेयर पिछले 2 वर्षों में 568% और 3 वर्षों में 1964% तक का रिटर्न दे चुका है। हालांकि, अभी यह अपने 52 वीक हाई ₹2,929 से करीब 21% नीचे है। वर्तमान में स्टॉक BSE पर ₹2,299 के आसपास ट्रेड कर रहा है।
OFS में रिटेल निवेशकों ने नहीं दिखाया खास उत्साह
हाल ही में आए Offer for Sale (OFS) में रिटेल इन्वेस्टर्स से मात्र 1,127 बोलियां आईं, जबकि इस श्रेणी के लिए 19.5 लाख शेयर ऑफर किए गए थे। स्टॉक की कीमत ₹2,319 तक गिरने के चलते रिटेल इंटरेस्ट कम देखा गया। संस्थागत निवेशकों से OFS को ₹3,700 करोड़ की बोलियां मिली थीं।
क्या करती है Mazagon Dock Shipbuilders?
MDL भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख Public Sector Undertaking (PSU) है, जो युद्धपोतों, पनडुब्बियों, कार्गो शिप्स, टग्स और वॉटर टैंकर्स जैसे जहाजों का निर्माण और मेंटेनेंस करती है। कंपनी की भूमिका भारत की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में अहम रही है।