जैतून का तेल त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। यह त्वचा को नमी प्रदान करने के साथ-साथ उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। हालांकि, जैतून का तेल सरसों के तेल की तुलना में काफी महंगा होता है। साथ ही, इसका स्वाद और तासीर थोड़ी अलग होती हैं।
सरसो के तेल के फायदे
1. हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी: इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करते हैं। कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
2. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद: सरसों का तेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और ड्राई स्किन की समस्या को दूर करता है। नियमित सिर की मालिश से बालों की ग्रोथ बढ़ती है और डैंड्रफ कम होता है।
3. एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण: संक्रमण से बचाने में मदद करता है। चोट और सूजन में सरसों के तेल की मालिश फायदेमंद होती है।
4. पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है: सरसों का तेल खाने से पाचन एंजाइम सक्रिय होते हैं, जिससे भोजन जल्दी पचता है। भूख बढ़ाने में सहायक है।
5. सर्दी और खांसी में राहत: गरम सरसों के तेल की छाती पर मालिश से कफ और बंद नाक में आराम मिलता है। इसमें लहसुन डालकर गर्म कर मालिश करना प्रभावी होता हैं।
सरसों तेल से होने वाले नुकसान
* इरूसिक एसिड का खतरा (Erucic Acid): सरसों के तेल में इरूसिक एसिड पाया जाता है जो लंबे समय तक अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से हृदय संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। इससे हृदय की मांसपेशियों में सूजन (myocardial fibrosis) होने का खतरा रहता है।
* त्वचा की एलर्जी (Skin Allergies): संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में सरसों के तेल से रैशेज, खुजली और जलन हो सकती है। इसे सीधे चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए।
* पाचन संबंधी समस्याएं: कच्चे सरसों के तेल का अत्यधिक सेवन पेट में जलन और अपच की समस्या पैदा कर सकता है। कुछ मामलों में एसिडिटी और गैस की शिकायत हो सकती है।
* श्वसन तंत्र पर असर (Respiratory Issues): सरसों के तेल से निकलने वाली तेज गंध कुछ लोगों में सांस की तकलीफ, एलर्जी और छींक जैसी समस्याएं पैदा कर सकती हैं।
जैतून तेल के फायदे
1. हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद: जैतून के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स (MUFAs) होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाते हैं। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है।
2. त्वचा की देखभाल: इसमें विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को नमी प्रदान करके उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करते हैं। रूखी और संवेदनशील त्वचा के लिए जैतून का तेल बेहद फायदेमंद है।
3. वजन घटाने में सहायक: जैतून का तेल मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और पेट भरे रहने का अहसास देता है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है।
4. कैंसर से बचाव: जैतून के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर सेल्स के विकास को रोकने में मदद करते हैं। खासकर स्तन कैंसर के जोखिम को कम करने में यह फायदेमंद माना गया है।
5. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद: यह पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। खाली पेट जैतून का तेल लेने से पाचन प्रक्रिया तेज होती है।
6. हड्डियों को मजबूत बनाना: जैतून का तेल कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता हैं।