Bihar News: जमुई में बनेगा बिहार का पहला बर्ड म्यूजियम, 1.50 करोड़ की लागत से 12 एकड़ में होगा तैयार

Bihar News: जमुई में बनेगा बिहार का पहला बर्ड म्यूजियम, 1.50 करोड़ की लागत से 12 एकड़ में होगा तैयार
Last Updated: 25 जून 2024

बिहार के जमुई में जल्द ही विश्व स्तरीय दूसरा बर्ड म्यूजियम बनने जा रहा है। जिसे 12 एकड़ जमीन पर 1.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इस बर्ड म्यूजियम आने वाले लोगों को में 1300 प्रजातियों के पक्षियों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

जमुई न्यूज़: भारत सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान करने के बाद जमुई में जल्द ही बिहार का पहला बर्ड म्यूजियम बनकर तैयार हो जाएगा। बता दें कि बिहार का पहला और दूसरा राजकीय पक्षी महोत्सव भी यहीं आयोजित हुआ था। फिलहाल, म्यूजियम के लिए पटना की टीम ने सर्वे पूर्ण कर लिया है। जिसके बाद टीम ने निर्माण के लिए स्थल का भी चयन कर विभाग को सूचित कर दिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा जमीन वन विभाग को हस्तांतरित होते ही प्रस्ताव फॉरवर्ड कर दिया जाएगा। इस दौरान विभागीय जानकारी के अनुसार जल्द ही दो-तीन वर्षों में यह म्यूजियम बनकर तैयार हो जाएगा।

बर्ड म्यूजियम बनाने में लागत

subkuz.com को मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल म्यूजियम पर 1.50 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। बताया गया कि इस विश्व स्तरीय म्यूजियम में 1300 प्रजातियों के पक्षियों के बारे में विस्तृत जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही इस म्यूजियम में पक्षियों के रहन-सहन और उनके प्रजनन तथा बोलने के तौर-तरीकों के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा।

आश्रयणी रामसर साईट के समीप

मिली जानकारी के अनुसार विश्व स्तरीय म्यूजियम में पर्यावरण संरक्षण में पक्षियों की भूमिका को भी रेखांकित किया जाएगा। इसके साथ ही यह स्थल नागी पक्षी आश्रयणी के समीप स्थित होगा। बता दें कि उक्त आश्रयणी को अभी हाल ही में रामसर साइट में शामिल किया गया है।

पर्यटन के लिए होगा प्रसिद्ध

बिहार में नागी पक्षी आश्रयणी का विश्व स्तरीय विकास और फिर जमुई में विश्व स्तरीय बर्ड म्यूजियम एक साथ पर्यटकों के लिए खास होगा। ऐसे में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का यह कदम पर्यटकों को आकर्षित करने में मील का पत्थर साबित होगा।

बता दें कि म्यूजियम के कंसल्टेंट ने बर्ड म्यूजियम के लिए जारी सर्वे पूर्ण कर लिया है। जिला प्रशासन से जमीन पास करते ही मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। इससे पर्यटन क्षेत्र में जमुई को नई उपलब्धि प्राप्त होगी।

Leave a comment