Jharkhand Weather News: झारखंड में आज से बदलेगा मौसम, विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में होगी बारिश

Jharkhand Weather News: झारखंड में आज से बदलेगा मौसम, विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में होगी बारिश
Last Updated: 17 मार्च 2024

झारखंड के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक 16 मार्च से 18 मार्च तक प्रदेश के दक्षिणी और निकटवर्ती भागों में कहीं पर गर्जन और कहीं पर आंधी के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना हैं।

रांची: झारखंड के मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है. मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में शनिवार (१६ मार्च) से लगातार हल्की वर्षा होगी। इसके साथ ही बर्फबारी और धूल बरी आंधी चलने की भी आशंका है. विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट की घोषणा की है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक कुमार आनंद ने Subkuz.com को बताया कि इस बदले हुए मौसम का असर कई जिलों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में अधिकतम तापमान में भी कमी और वृद्धि होने की संभावना हैं।

16 मार्च से चलेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 16 March से 18 March तक राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती क्षेत्रों में कहीं पर गर्जन के साथ और कहीं पर धूल बरी आंधी के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होने की आशंका है. मौसम का असर पूर्वी सिंहभूमी, पश्चिमी सिंहभूमी, सराय केला-खरसावा, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में पड़ने की आशंका हैं।  

विभाग ने बताया कि 19 मार्च को राज्य में कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है. प्रदेश के उत्तर,पूर्वी, दक्षिण और निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर 20 और 21 मार्च को बरसात होने की उम्मीद है. देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में इस मौसम प्रभाव पड़ने की उम्मीद हैं।

मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

जानकारी के अनुसार मौसम केंद्र ने 16 March से 18 मार्च के राज्य में येलो अलर्ट घोषित किया है. राज्य के कई जिलों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने के साथ तेज धूल बरी हवा के चलने की आशंका है. बताया कि हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है. इस बदले हुए मौसम का असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले के कई क्षेत्रों पर पड़ने की आशंका हैं।

 

 

 

Leave a comment