Jharkhand Weather News: झारखंड के 6 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, 25 जून से गरजेंगे बादल; पढ़ें मौसम संबंधी पूरी जानकारी

Jharkhand Weather News: झारखंड के 6 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, 25 जून से गरजेंगे बादल; पढ़ें मौसम संबंधी पूरी जानकारी
Last Updated: 24 जून 2024

झारखंड में आने वाली 24 और 25 जून को मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने किसानों और नाविकों को सावधान रहने की सलाह दी है। रांची कार्यालय ने शुक्रवार शाम को औपचारिक रूप से घोषणा की थी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर गया हैं।

रांची: झारखंड में तपतपाती गर्मी से बेहाल लोगों को अब राहत मिलने लगी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को झारखंड के उत्तरी जिलों में दस्तक दे दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची कार्यालय ने शुक्रवार शाम को औपचारिक रूप से घोषणा की थी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के कुछ हिस्सों में आकस्मिक रूप से प्रवेश कर चूका हैं, जिसके चलते अब राज्य में आने वाले एक दो दिन में मूसलाधार बारिश होगी।

24 जून को इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल

देश के लगभग हिस्सों में तेज गर्मी के बाद अब मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे कई जिलों में हल्की और कही भारी बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर Subkuz.com ने बताया कि 24 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में में मानसून सक्रिय होने से कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई हैं।

25 जून इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

जानकारी के मुताबिक मानसून के सक्रिय होने से 25 जून को उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों राजधानी रांची सहित रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में मूसलाधार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन और तेज हवाओं की गति 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती हैं। मौसम बिभाग ने मछुआरों और किसानो के साथ सभी लोगों को तेज बरसात से सावधान रहने के लिए कहां गया हैं।

Leave a comment