जर्मनी के चर्च में भीषण गोलीबारी; 7 की मौत, कई लोग घायल: हमलावर ने 10 मिनट तक अंधाधुंध गोलियां बरसाईं,

जर्मनी के चर्च में भीषण गोलीबारी; 7 की मौत, कई लोग घायल: हमलावर ने 10 मिनट तक अंधाधुंध गोलियां बरसाईं,
Last Updated: 14 अप्रैल 2023

जर्मनी के दूसरे बड़े शहर हैम्बर्ग में गुरुवार देर रात हमलावरों ने एक चर्च में अंधाधुंध फायरिंग की। इस भीषण गोलीबारी में 7 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अब तक मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। कई घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर करीब 10 मिनट तक गोलीबारी करता रहा।

पुलिस का मानना है कि हमलावर भी मारा गया है। एक ऑफिसर ने कहा- हमें किसी के फरार होने की खबर नहीं मिली है। फायरिंग की जानकारी मिलने के 15 मिनट में ही हम घटना स्थल पर पहुंच गए थे। हमें चर्च की ऊपरी मंजिल पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वहां पहुंचे तो एक शव मिला। हमें लगता है कि ये हमलावर का है। फिलहाल इसकी पहचान नहीं हो सकी है।

 

हमले की वजह का पता नहीं

पुलिस ने बताया कि ये घटना ग्रोस बोर्स्टेल इलाके के एक चर्च के येहोवा विटनेस किंगडम हॉल में हुई। हमलावर के बारे में अभी कोई सटीक जानकारी नही मिल पाई है। ना ही यह पता चल पाया है कि उसने घटना को अंजाम क्यों दिया। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट किया- इस फायरिंग में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हम बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों के साथ साइट पर हैं।

घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी 

चर्च के पास घेराबंदी 

पुलिस ने बताया कि CCTV खंगाले जा रहे हैं। चर्च के आसपास की सड़कों की घेराबंदी कर दी गई है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस के मुताबिक, कई लोगों को गोलियां लगी हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा- जिनकी मौत हुई है, उनके शरीर पर गोलियों के घाव हैं। दो चश्मदीदों ने एन-टीवी टेलीविजन को बताया कि उन्होंने गोलियां चलने की आवाजें सुनीं।

Leave a comment