Bollywood News: इस साल बॉक्स ऑफिस पर इन अभिनेत्रियों का राज, टॉप 10 फिल्मों में छह की कहानी स्त्रियों पर हैं आधारित, पढ़ें पूरी खबर

Bollywood News: इस साल बॉक्स ऑफिस पर इन अभिनेत्रियों का राज, टॉप 10 फिल्मों में छह की कहानी स्त्रियों पर हैं आधारित, पढ़ें पूरी खबर
Last Updated: 16 सितंबर 2024

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और 31 दिन बाद भी इसकी रफ्तार धीमी नहीं हुई है। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म जल्द ही 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी कर रही है। इस साल श्रद्धा की इस फिल्म से पहले भी कई महिला प्रधान फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हैं।

एंटरटेनमेंट: साल 2024 में भले ही कुछ फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा पाई हों, लेकिन जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया, उन्होंने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। खासतौर से, महिला प्रधान फिल्मों और फिल्मों में महिलाओं के अहम किरदार ने बॉक्स ऑफिस की लाज बचाई है। यहां उन हीरोइनों की बात की जा रही है, जिन्होंने इस साल फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाकर दर्शकों को प्रभावित किया और तगड़ी कमाई की. फिल्मों में महिलाओं का रोल चाहे मुख्य हो या सहायक, लेकिन यह साफ है कि 2024 में हीरोइनों ने फिल्म इंडस्ट्री पर अपनी मजबूत छाप छोड़ी है। बॉक्स ऑफिस पर उनका दबदबा बना हुआ है, और यह रुझान आगे भी जारी रहने की संभावना हैं।

1. फिल्म 'स्त्री 2'

'स्त्री 2' में भले ही राजकुमार राव (विक्की भैया) और पंकज त्रिपाठी (रूद्र भैया) जैसे अभिनेताओं का अभिनय सराहनीय हो, लेकिन फिल्म की केंद्रीय भूमिका और सबसे महत्वपूर्ण किरदार स्त्री का है, जिसे श्रद्धा कपूर ने निभाया है। फिल्म की पूरी कहानी स्त्री के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कि अमर कौशिक के निर्देशन में बनाई गई है। कहानी में 'स्त्री' की मौत, चंदेरी से उसके रहस्यमयी कनेक्शन, और उसके भूतिया अस्तित्व को उजागर किया जाता है। यह फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है, लेकिन इसके मूल में एक गंभीर और रहस्यमयी कहानी छिपी है, जो श्रद्धा कपूर के किरदार से जुड़ी हैं।

निर्देशक अमर कौशिक ने खुद यह माना है कि फिल्म का असली हीरो 'स्त्री' ही है क्योंकि यह उसकी कहानी है, और श्रद्धा कपूर ने इस किरदार को पूरी तरह से आत्मसात किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, और इसके हर दिन के कलेक्शन से यह साबित हो रहा है कि दर्शकों को यह किरदार और फिल्म की कहानी बेहद पसंद आ रही हैं।

2. फिल्म क्रू (Crew)

करीना कपूर, तब्बू, और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'क्रू' इस साल की पहली वुमन ओरिएंटेड फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म का निर्देशन राजेश ए कृष्णन ने किया, और यह 29 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी तीन केबिन क्रू की जिंदगी पर आधारित है, जो वित्तीय संघर्षों का सामना कर रही हैं। महीनों से सैलरी न मिलने के कारण वे तीनों स्मगलिंग के खतरनाक और रहस्यमयी रास्ते पर चल पड़ती हैं। इस अनोखी कहानी में उनके संघर्ष, साहस, और स्थितियों का सामना करने का एक दिलचस्प चित्रण किया गया है। 'क्रू' ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 157.08 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया, जो इसे इस साल की सबसे सफल महिला प्रधान फिल्मों में से एक बनाता हैं।

3. फिल्म 'लापता लेडीज'

किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' एक ऐसी फिल्म थी जो कंटेंट-बेस्ड सिनेमा की ताकत को दर्शाती है। मार्च 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी दो लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो घूंघट की वजह से ट्रेन में बदल जाती हैं। इस अनोखी और दिलचस्प कहानी को बड़े ही खूबसूरत ढंग से पर्दे पर प्रस्तुत किया गया, जिसमें समाज की कई समस्याओं को दर्शाया गया हैं।

फिल्म का बजट कम, लगभग 4-5 करोड़ रुपये था, लेकिन इसके बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर 25.26 करोड़ रुपये की कमाई की, जो कि एक छोटे बजट की फिल्म के लिए बेहद शानदार प्रदर्शन था। यह फिल्म अपने दमदार विषय और अच्छी कहानी के कारण दर्शकों से कनेक्ट कर पाई और बड़ी कमर्शियल फिल्मों की तुलना में कंटेंट-फोकस्ड सिनेमा की अहमियत को दर्शाया।

4. फिल्म 'आर्टिकल 370'

यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल-370' 23 फरवरी 2024 को रिलीज हुई थी, और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता हासिल की। यह फिल्म कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने की कहानी पर आधारित है, जो भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना थी। फिल्म में यामी गौतम ने NIA एजेंट जूनी हक्सर की भूमिका निभाई, जो इस कहानी के केंद्र में है। यामी के साथ प्रियामणि भी प्रमुख भूमिका में थीं, जिन्होंने प्रधानमंत्री की सचिव का किरदार निभाया। फिल्म की सशक्त कहानी और कश्मीर मुद्दे की पृष्ठभूमि ने इसे दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया।

फिल्म का बजट लगभग 20 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 110.57 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जो इसे एक बड़ी हिट बनाता है। फिल्म ने न केवल यामी गौतम के अभिनय को सराहा, बल्कि फिल्म की सामाजिक और राजनीतिक विषयवस्तु ने भी लोगों का ध्यान खींचा। 'आर्टिकल-370' ने कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा की ताकत को फिर से साबित किया।

5. फिल्म 'कल्कि 2898 एडी'

दीपिका पादुकोण, प्रभास, और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह पैन इंडिया फिल्म भले ही पूरी तरह से वुमन ओरिएंटेड नहीं थी, लेकिन इसकी कहानी एक महिला के इर्द-गिर्द ही घूमती है। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने सुमति नामक किरदार निभाया, जो पूरी फिल्म की धुरी थी। फिल्म का प्लॉट भविष्य में स्थापित किया गया है, जहां सुमति को बचाने के लिए एक महायुद्ध छिड़ता हैं।

अश्वत्थामा भैरव और अन्य खलनायकों का सामना करते हुए, इस फिल्म में कलयुग के रक्षक की रक्षा का बड़ा संघर्ष दिखाया गया है। फिल्म का अंत दर्शकों को इसके दूसरे भाग की प्रतीक्षा में छोड़ता है, जहां और भी बड़े महायुद्ध की झलक दिखाई जाएगी। 'कल्कि 2898 एडी' ने वर्ल्डवाइड करीब 1,028 से 1,200 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो इसे 2024 की सबसे सफल फिल्मों में से एक बनाता हैं।

6. फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'

कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' एक दिलचस्प कहानी प्रस्तुत करती है, जिसमें एक रोबोट और इंसान के बीच प्रेम कहानी को दर्शाया गया है। यह एक अनोखा और अभिनव विचार है, जो दर्शकों को एक नए दृष्टिकोण से जोड़ता है। फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त की, बल्कि कृति सेनन के अभिनय को भी खूब सराहा गया, जिन्होंने रोबोट के किरदार को इतनी बेहतरी से निभाया। इस प्रकार की फिल्में नई और रोचक कहानियों को प्रस्तुत करने का एक अच्छा तरीका होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं और मनोरंजन के साथ-साथ संवेदनात्मक जुड़ाव भी पैदा करती हैं।

 

 

 

Leave a comment