India's Got Latent: अश्लील कमेंट विवाद! समय रैना के शो पर YouTube की कार्रवाई, एपिसोड डिलीट

🎧 Listen in Audio
0:00

स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो India’s Got Latent में रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा के विवादित कमेंट के बाद FIR दर्ज हुई, अब YouTube ने भी एपिसोड हटा दिया है।

India's Got Latent: जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला इतना बढ़ गया कि YouTube ने उनके शो India's Got Latent के विवादित एपिसोड को रिमूव कर दिया है। इस एपिसोड में पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) ने कुछ अभद्र टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी से बढ़ा विवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नेशनल क्रिएटर अवॉर्ड प्राप्त कर चुके रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में समय रैना के शो India’s Got Latent में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट्स पर अभद्र टिप्पणियां कीं, जिससे विवाद खड़ा हो गया।
रणवीर ने पैरेंट्स की इंटीमेसी को लेकर भी असंवेदनशील बयान दिए, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखने को मिली।

YouTube ने विवादित वीडियो हटाया, FIR भी दर्ज

विवाद बढ़ने के बाद समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। यहां तक कि शो की शूटिंग लोकेशन पर पुलिस भी पहुंची।
इसके बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने YouTube से वीडियो हटाने की मांग की। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से नोटिस मिलने के बाद YouTube ने विवादित एपिसोड को हटा दिया।

समय रैना के शो में पहले भी हो चुका विवाद

समय रैना का शो India's Got Latent कई बार विवादों में आ चुका है। इस शो में मेहमान अक्सर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जिससे पहले भी कई बार विवाद हुआ।

शो में उर्फी जावेद, राखी सावंत, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया और टोनी कक्कड़ जैसे सेलेब्स शामिल हो चुके हैं।
YouTube पर समय रैना के 7.41 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, वहीं Instagram पर उनके 6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

रणवीर इलाहाबादिया ने मांगी माफी

- भारी विवाद और आलोचना के बाद रणवीर इलाहाबादिया को 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स का नुकसान हुआ।
- रणवीर ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी और कहा कि "मेरा मजाक कूल नहीं था, कॉमेडी करना मेरी खासियत नहीं है।"
- हालांकि, विवाद अभी भी पूरी तरह थमा नहीं है और इस मुद्दे पर सोशल मीडिया में जोरदार बहस जारी है।

Leave a comment