Delhi Crime: दिल्ली में नाबालिग से हैवानियत की हदें पार! पहले पिस्टल की नोक पर किया रेप, फिर 5 मंजिला इमारत से फेंका नीचे

Delhi Crime: दिल्ली में नाबालिग से हैवानियत की हदें पार! पहले पिस्टल की नोक पर किया रेप, फिर 5 मंजिला इमारत से फेंका नीचे
Last Updated: 24 जुलाई 2024

जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली के द्वारका नॉर्थ थाना इलाके में एक लड़के ने पिस्टल दिखाकर नाबालिग लड़की से जबरन रेप किया। इसके बाद लड़की कुमारने के लिए उसे पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने घायल नाबालिग लड़की को अस्पताल पहुंचाया।

West Delhi: दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां के एक लड़के ने हरी हैवानियत की हदें पर कर दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, लड़ने पहले पिस्टल की नोक पर डरा-धमका कर नाबालिग लड़की से जबरन रेप किया। इसके बाद अपने द्वारा की गई दरिंदगी को छिपाने के लिए उसे पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। वहां पर मौजूद लोगों ने घायल नाबालिग लड़की को अस्पताल पहुंचाया। जहां फ़िलहाल उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने नाबालिग के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले में पिता का बयान

बता दें कि यह घटना दिल्ली के द्वारका नॉर्थ थाना इलाके की है। जहां एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया, इतना ही नहीं बल्कि इस घटना के बाद आरोपी ने लड़की के चिल्लाने पर उसे 5वीं मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। पीड़ित के पिता ने अपने बयान में कहा है कि वह किसी काम से दिल्ली से बाहर गए थे। जब वह वापस घर लौटे तो उन्हें पता चला कि उनकी बेटी अस्पताल में है। वे अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ दिल्ली में वह कबाड़ी का काम करते हैं।

दुष्कर्म के बाद 5 वीं मंजिल से फेंका

पिता ने आगे आरोप लगते हुए कहा कि उनकी घायल बेटी ने उन्हें बताया जब वह घर पर थी तो एक लड़का उनके घर पर आया। उसने  पिस्टल दिखाकर उसे पांचवीं मंजिल पर ले गया। जहां उसने पिस्टल के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह अपने आप को बचने के लिए चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसे 5वीं मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। इस दौरान वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल नाबालिग को स्थानीय लोगों ने अस्पताल ने भर्ती कराया। वहां पर अभी उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई ने जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि नाबालिग की मां ने मंगलवार को शिकायत में बताया कि उसकी बेटी अपने ढाई साल के भाई के साथ घर के बाहर बिल्ली के बच्चे के साथ खेल रही थी। उसी दौरान आरोपित उसे पिस्टल से डरा कर छत पर ले गया। उसने आरोपित से बचने की कोशिश की, लेकिन वह अपने-आप को उसके चंगुल से छुड़ा नहीं पाई। उसकी मां ने आगे बताया कि, जब तक वो अपनी बेटी को बचने के लिए इमारत की दूसरी मंजिल पर पहुंच पाती, उनकी बेटी को आरोपित ने छत से फेंक दिया था।

इससे पहले भी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

मिली जानकारी के अनुसार, बताय गया कि नाबालिग लड़की को कुछ समय पहले भी सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया गया था। इस आरोप में दो लड़कों ने दुष्कर्म किया था व तीसरे ने उनका वीडियो बनाया था। इस मामले में तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया था। इस दौरान जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने उस लड़की पर बयान बदलने को लेकर दबाव बना रहे थे। उसे धमकी देने के लिए उसके कोचिंग सेंटर भी पहुंचने लगे थे।

इस घटना को लेकर नाबालिग के माता-पिता ने संभावना जताई कि उसी मामले को लेकर उनकी बेटी को मरने की साजिश की गई है। नाबालिग की मां ने आरोप लगाया है कि घायल लड़की को अस्पताल ले जाने के बाद महिला पुलिस कर्मी व मजिस्ट्रेट उनका बयान लेने के लिए आए थे। उसकी जांच रिपोर्ट में सामने आया कि छत से गिरने से उनकी बेटी को हाथ- पैर और मुहं समेत कई जगह फ्रैक्चर हो गया है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

 

Leave a comment