RG Kar: बंगाल में जूनियर डॉक्टरों का 'हल्लाबोल', पूर्ण हड़ताल की घोषणा, ममता सरकार के सामने रखी मांगें

RG Kar: बंगाल में जूनियर डॉक्टरों का 'हल्लाबोल', पूर्ण हड़ताल की घोषणा, ममता सरकार के सामने रखी मांगें
Last Updated: 3 घंटा पहले

RG Kar केस में कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर मामले में न्याय की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने एक बार फिर से पूर्ण हड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह से राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। आंदोलनरत डॉक्टरों ने राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है।

कोलकाता: मामले में जल्द न्याय और अन्य कई मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर फिर से पूर्ण हड़ताल पर चले गए हैं। मंगलवार सुबह से राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल शुरू हो गई है।

आरजी कर कांड के बाद जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी

आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों ने राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। 42 दिनों के विरोध प्रदर्शन के बाद 21 सितंबर को जूनियर डॉक्टरों ने आंशिक रूप से सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी पर वापसी की थी। वे 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ऑन-ड्यूटी महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के खिलाफ "काम बंद" आंदोलन में शामिल थे।

52 दिनों से जारी है डॉक्टरों की हड़ताल

आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों में से एक, अनिकेत महतो ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि हमें सुरक्षा और संरक्षा से संबंधित हमारी मांगों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिल रहा है। डॉक्टर ने कहा कि आज विरोध का 52वां दिन है और हम पर अब भी हमले हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ की गई बैठकों में किए गए वादों को पूरा करने की कोई ठोस कोशिश नहीं की जा रही है। जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि वर्तमान स्थिति में उनके पास आज से पूर्ण काम बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

हड़ताल रहेगी अनिश्चितकाल तक जारी

डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि जब तक राज्य सरकार हमारी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक यह पूर्ण हड़ताल जारी रहेगी।

Leave a comment